{"_id":"6a8afe359ef5cc5a7f020f7d","slug":"ghaziabad-became-the-champion-while-meerut-finished-third-meerut-news-c-72-1-mct1009-158201-2026-08-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: गाजियाबाद, आगरा, के ध्यानार्थ\nगाजियाबाद बना चैंपियन, मेरठ तीसरे स्थान पर रहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: गाजियाबाद, आगरा, के ध्यानार्थ गाजियाबाद बना चैंपियन, मेरठ तीसरे स्थान पर रहा
विज्ञापन
ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विजेता खिलाड़ी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कंकरखेड़ा के आरके इंटरनेशनल स्कूल में चल रही सीआईएससीई ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। कंकरखेड़ा के आरके इंटरनेशनल स्कूल में चल रही क्षेत्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का समापन हो गया। इसमें गाजियाबाद के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल चैंपियन बना। मेरठ के क्राइस्ट ज्योति कॉन्वेंट स्कूल ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता में गाजियाबाद के फातिमा कॉन्वेंट स्कूल ने 16 स्वर्ण पदक, 11 रजत पदक और 2 कांस्य पदक जीतकर पहला स्थान प्राप्त किया। आगरा जोन के सेंट पैट्रिक जूनियर कॉलेज ने 11 स्वर्ण पदक, 2 रजत और 7 कांस्य पदक जीतकर दूसरा स्थान हासिल किया। मेरठ जोन के क्राइस्ट ज्योति कॉन्वेंट स्कूल ने 10 स्वर्ण, 9 रजत और 9 कांस्य पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया।
समापन समारोह के मुख्य अतिथियों के डॉ. रितु केला, गौरव सिंह और प्रनल शांडिल्या ने विजेता व उपविजेता टीम को सम्मानित किया। उन्होंने खिलाड़ियों को मेडल व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर वाणी पोतपल्ली, प्रधानाचार्या डॉ. स्वीटी सिंह, पुनीता ने खिलाड़ियों को बधाई दी।
विज्ञापन
विद्यार्थियों ने समापन समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रमों से मन मोह लिया। विद्यालय के अध्यक्ष राजीव शांघरी ने कहा कि खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। ताइक्वांडो जैसे खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, एकाग्रता, साहस एवं नेतृत्व क्षमता का विकास करते हैं।