फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ghaziabad became the champion after defeating Meerut.

Meerut News: मेरठ गाजियाबाद समेत अन्य संस्करणों के लिए मेरठ को हराकर गाजियाबाद बना चैंपियन

Sat, 19 Sep 2026 06:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Sep 2026 06:48 PM IST
विज्ञापन
Ghaziabad became the champion after defeating Meerut.
मास्टर वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी में 20 रन से जीता फाइनल मैच
विज्ञापन

फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। जिला क्रिकेट संघ की ओर से गांधी बाग क्रिकेट मैदान में आयोजित 17वीं मास्टर वैभव टी-20 चैंपियंस ट्रॉफी में का शनिवार को फाइनल मैच मेरठ रेड और गाजियाबाद के बीच हुआ। गाजियाबाद की टीम ने मेरठ रेड को 12 रन से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा किया। गाजियाबाद की ओर से कप्तान प्रिंस यादव ने बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन किया। इसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। मेरठ रेड की ओर से समीर रिजवी ने भी अर्धशतकीय पारी खेली लेकिन वह टीम को जीत नहीं दिला सके। हालांकि उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज चुना गया।
गाजियाबाद की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 176 रन बनाए। इसमें स्वातिक चिकारा ने अच्छी शुरुआत दी लेकिन वह 18 रन ही बना सके। इसके बाद शांतनु सिंह ने भी 41 रन की शानदार पारी खेली। शांतनु के बाद कप्तान प्रिंस यादव और यश गर्ग ने पारी को संभाला। यश गर्ग ने 25 गेंद में 51 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। प्रिंस ने 28 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में मेरठ रेड की ओर से विनीत पंवार ने 4 ओवर में 25 रन देकर 4 विकेट लिए। पृथ्वीराज चौहान ने दो, अंकुर और विजय कुमार ने एक-एक बल्लेबाज को पवेलियन भेजा।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेरठ रेड की टीम को शुरुआत में ही यशु प्रधान के रूप में पहला झटका लगा। वह मात्र 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद दिव्यांश राजपूत ने कुछ पारी को संभाला लेकिन वह भी 22 रन ही बना सके। समीर रिजवी ने मेरठ रेड की ओर से 47 गेंद में 65 रन की पारी खेली। इसमें उन्होंने 4 चौके और 5 छक्के लगाए लेकिन वह भी टीम को जीत नहीं दिला सके। ऋतुराज शर्मा ने भी 17 रन का योगदान दिया। मेरठ की टीम 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 164 रन ही बना सकी। गेंदबाजी में गाजियाबाद की ओर से कप्तान प्रिंस यादव ने 4 ओवर में 28 रन देकर 4 विकेट लिए। पीयूष, यश गर्ग और आयुष ने एक-एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजेता टीम को मिले एक लाख और ट्रॉफी
टूर्नामेंट में विजेता गाजियाबाद की टीम को मुख्य अतिथि नगर आयुक्त सौरभ गंगवार, स्टैग इंटरनेशनल के निदेशक विवेक कोहली, कैंट बोर्ड मुख्य कार्यकारी अधिकारी जाकिर हुसैन, डॉ. युद्धवीर सिंह आदि ने ट्रॉफी व एक लाख रुपये का चेक देकर सम्मानित किया। उपविजेता टीम मेरठ रेड को ट्रॉफी व 60 हजार रुपये का चेक देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर टूर्नामेंट पर आयोजन सचिव सुभाष चंद्र शर्मा, राकेश गोयल, स्पर्श सिंह, आकाश, तनकीब अख्तर आदि मौजूद रहे। टूर्नामेंट के आयोजन में क्रिकगिरी, मायरा फाउंडेशन आदि का विशेष सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed