फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Get the construction of Dhyanchand State Sports University, Meerut completed by March 31: SP Goyal

ध्यानचंद राज्य खेल विवि मेरठ का निर्माण 31 मार्च तक पूरा कराएं : एसपी गोयल

Sat, 24 Jan 2026 02:35 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:35 AM IST
विज्ञापन
Get the construction of Dhyanchand State Sports University, Meerut completed by March 31: SP Goyal
लखनऊ-मेरठ।
विज्ञापन

मुख्य सचिव एसपी गोयल ने कहा है कि मेजर ध्यानचंद राज्य खेल विश्वविद्यालय, मेरठ में पॉकेट एक के निर्माण कार्यों को हर हाल में 31 मार्च तक पूरा कराया जाए। लोक निर्माण विभाग को निर्देश दिया कि वे इस परियोजना की प्रतिदिन समीक्षा करें। स्थलीय निरीक्षण कर कार्यों की प्रगति व निर्माण की गुणवत्ता सुनिश्चित करें। जरूरत पड़ने पर श्रमिकों की संख्या भी बढ़ाई जाए।

वे शुक्रवार को प्रोजेक्ट मॉनिटरिंग ग्रुप (पीएमजी) की समीक्षा बैठक कर रहे थे। उन्होंने पॉकेट-दो के कार्यों में तेजी लाते हुए इन्हें 31 अगस्त तक पूरा करने के कड़े निर्देश दिए। निर्माण कार्यों के साथ-साथ विश्वविद्यालय के सुचारु संचालन के लिए पद सृजन, फर्नीचर व अन्य सुविधाओं की व्यवस्था भी जल्द सुनिश्चित की जाए। आगामी बजट में स्पोर्ट्स कॉलेजों के निर्माण के लिए बजट का प्रावधान भी कराया जाए।
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, गोरखपुर के निर्माण को लेकर नोडल अधिकारी को निर्देश दिया कि वे हर सप्ताह बैठक कर काम की प्रगति, गुणवत्ता व समयबद्धता की निगरानी करें। स्टेडियम के संचालन से संबंधित सभी पैरामीटर अभी से निर्धारित कर लिए जाएं ताकि भविष्य में कोई असुविधा न हो। उन्होंने म्यूजियम आफ इंडियन टेम्पल आर्किटेक्चर-अयोध्या के निर्माण कार्य के साथ-साथ अप्रोच रोड, स्ट्रीट लाइट आदि को समय से पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य सचिव ने कलेक्ट्रेट गोरखपुर के ब्लॉक-ए का निर्माण 30 अगस्त तक पूरा कराने के निर्देश दिए। महात्मा बुद्ध यूनिवर्सिटी ऑफ एग्रीकल्चर एंड टेक्नोलॉजी, कुशीनगर के आवासीय भवनों को छोड़कर सभी निर्माण 31 अक्तूबर तक पूरा कराया जाए। बैठक में अपर मुख्य सचिव पर्यटन व संस्कृति अमृत अभिजात, प्रमुख सचिव नियोजन आलोक कुमार, प्रमुख सचिव कृषि रवीन्द्र, प्रमुख सचिव राजस्व अपर्णा यू, सचिव खेल सुहास एलवाई आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed