फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Get salary allowances increased; secure laptops and mobile phones.

Meerut News: वेतन भत्ते बढ़वाओ, लैपटॉप और मोबाइल दिलाओ

Sat, 03 Oct 2026 06:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 06:42 PM IST
विज्ञापन
Get salary allowances increased; secure laptops and mobile phones.
संपूर्ण समाधान दिवस में तहसील में लेखपाल धरना देते हुए। (मवाना)
मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर लेखपालों ने तहसील पर दिया धरना, एसडीएम को ज्ञापन सौपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मवाना । उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ की तहसील इकाई के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने शनिवार को अपनी विभिन्न लंबित मांगों को लेकर कार्य बहिष्कार कर तहसील प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया।लेखपालों ने उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मांगों पर शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेने की गुहार लगाई।
संघ के तहसील अध्यक्ष अजय कुमार एवं तहसील मंत्री हितेश कुमार के नेतृत्व में उपजिलाधिकारी संतोष कुमार सिंह को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया कि राजस्व अभिलेखों के रख-रखाव, नामांतरण, पैमाइश, आपदा प्रबंधन और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में लेखपालों की महत्वपूर्ण भूमिका है। इसके बावजूद संवर्ग को लंबे समय से उपेक्षा का सामना करना पड़ रहा है। संघ ने वेतन विसंगति दूर कर 2800 ग्रेड पे और लेवल-5 प्रदान करने, अंतर मंडलीय स्थानांतरण प्रक्रिया पूर्ण करने की मांग की। वर्ष 2025-26 की पदोन्नति सूची व डीपीसी प्रक्रिया तत्काल कराने और वर्ष 2024 के नवनियुक्त लेखपालों की विभागीय परीक्षा का परिणाम व प्रशिक्षण प्रमाण पत्र जारी करने की मांग भी उठाई। विभिन्न भत्ते बढ़ाने की मांग भी की।
विज्ञापन

ग्राम सचिवालयों में कक्ष, कंप्यूटर, इंटरनेट व सुरक्षा जैसी मूलभूत सुविधाएं देने और पद को तकनीकी घोषित कर उच्च क्षमता वाले लैपटॉप तथा मोबाइल उपलब्ध कराने की मांग रखी गई। पदाधिकारियों का कहना है कि इन मांगों के निस्तारण से न केवल कर्मचारियों का हित होगा बल्कि राजस्व कार्यों की गुणवत्ता और जनसामान्य को मिलने वाली सेवाओं में भी व्यापक सुधार आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed