फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Get all the city's streetlights repaired before Diwali: Mayor

दिवाली से पहले ठीक कराएं शहर की सभी स्ट्रीट लाइट : महापौर

Tue, 14 Oct 2025 10:44 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Oct 2025 10:44 PM IST
विज्ञापन
Get all the city's streetlights repaired before Diwali: Mayor
दिन में महापौर और रात को नगर आयुक्त ने किया निरीक्षण
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। दिवाली पर शहर जगमग रहे, इसको लेकर मंगलवार को दिन में महापौर हरिकांत अहलूवालिया और रात में नगर आयुक्त सौरभ गंगवार ने निरीक्षण किया है। महापौर ने निर्देश दिए है कि पांच दिन में शहर की सभी बंद स्ट्रीट लाइट ठीक होनी चाहिए। नई लाइट लगाई जाए। नगर आयुक्त ने शहर में मुख्य चौराहों और डिवाइडर पर लगे पोल पर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइट को ठीक करने के निर्देश जारी किए हैं।

नगर आयुक्त ने शहर के प्रमुख मार्गों के डिवाइडरों पर पोलों के मध्य तिरंगा लाइट लगाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। नगर आयुक्त ने रात्रि में स्वयं कार्यस्थल का निरीक्षण करके मुख्य अभियंता व प्रभारी मार्ग प्रकाश को निर्देश दिए है। कहा कि दीपावली से पूर्व सभी प्रमुख मार्गों पर तिरंगा लाइटें पूर्ण रूप से स्थापित कर दी जाएं और खराब पथ प्रकाश बिंदु की मरम्मत युद्ध स्तर पर सुनिश्चित की जाए। नगर आयुक्त ने कहा कि दीपावली पर शहर जगमगाए, इसके लिए कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नगर निगम टीम को लक्ष्य के अनुरूप वसूली और प्रकाश व्यवस्था दोनों मोर्चों पर शत-प्रतिशत उपलब्धि हासिल करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed