{"_id":"6a942b23f322f4f6e00251f8","slug":"get-a-permanent-bridge-built-over-the-hindon-prevent-accidents-from-happening-meerut-news-c-44-1-smrt1055-113435-2026-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: हिंडन पर स्थायी पुल बनावा दो, हादसे होने से बचा लो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: हिंडन पर स्थायी पुल बनावा दो, हादसे होने से बचा लो
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चिरचिटा और किनौनी के बीच हिंडन नदी पर स्थायी पुल बनवाने के लिए बागपत सांसद से मिले ग्रामीण
-बोले-अस्थायी पुल पर बरसात के दिन में होते हैं हादसे
-नदी पार करते समय दो युवकों की डूबने से हो चुकी है मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
रोहटा। चिरचिटा और किनौनी गांव के बीच हिंडन नदी पर स्थायी पुल निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्र के ग्रामीण बागपत के सांसद राजकुमार सांगवान से मिले। उन्होंने कहा कि अस्थायी पुल से आवागमन के दौरान बरसात में हादसों का खतरा बढ़ जाता है। हाल ही में नदी पार करते समय दो युवकों की डूबने से मौत हो चुकी है। उन्होंने सांसद से नदी पर स्थायी पुल का निर्माण करने का अनुरोध किया ताकि हादसों से बचा जा सके। सांसद ने कार्रवाई का भरोसा दिया।
ग्रामीण अनुज भड़ाना चिरचिटा, पवन ठेकेदार, अनुज प्रधान और संदीप प्रधान ने सांसद को बताया कि चिरचिटा-किनौनी मार्ग मेरठ और बागपत के दो दर्जन से अधिक गांवों को जोड़ता है। हिंडन नदी पर स्थायी पुल नहीं होने के कारण ग्रामीणों को लंबे समय से परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वर्तमान में बने अस्थायी पुल पर बरसात के दौरान नदी का पानी ओवरफ्लो होने से आवागमन जोखिम भरा हो जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि हाल में चिरचिटा निवासी जॉनी और बली गांव निवासी सतबीर की हिंडन नदी में डूबने से मौत हो चुकी है। हादसों के बावजूद सुरक्षित आवागमन की स्थायी व्यवस्था नहीं हो सकी है। ग्रामीणों का कहना है कि पुल बनने से चिरचिटा, किनौनी समेत आसपास के कई गांवों के किसानों, विद्यार्थियों, मजदूरों और अन्य ग्रामीणों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। ग्रामीणों ने सांसद से मांग की कि मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के अधिकारियों से समन्वय कर हिंडन नदी पर स्थायी पुल निर्माण की प्रक्रिया जल्द शुरू कराई जाए। सांसद राजकुमार सांगवान ने ग्रामीणों की समस्याएं गंभीरता से सुनी और कार्रवाई का भरोसा दिया। उन्होंने कहा कि वह इस संबंध में संबंधित विभागीय अधिकारियों से वार्ता कर इस समस्या के समाधान का हर संभव प्रयास करेंगे।