{"_id":"69e38c076c5e2b742306c3e8","slug":"genius-eleven-sports-won-the-match-by-seven-wickets-meerut-news-c-72-1-mct1009-151994-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जीनियस इलेवन स्पोर्ट्स ने सात विकेट से मैच जीता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जीनियस इलेवन स्पोर्ट्स ने सात विकेट से मैच जीता
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। गढ़ रोड स्थित हनी क्रिकेट एकेडमी में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को एमएस इलेवन लिसाड़ी और जीनियस इलेवन स्पोर्ट्स के बीच मैच हुआ। इसमें जीनियस इलेवन स्पोर्ट्स की टीम ने 7 विकेट से जीत प्राप्त की।
एमएस इलेवन लिसाड़ी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 25 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। इसमें वाहिद ने 49, शादाब ने 40 रन की पारी खेली। आदिल ने भी 40 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सादिक, साकिब ने दो-दो विकेट लिए।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीनियस इलेवन स्पोर्ट्स की टीम ने 20.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 240 रन बनाए और 7 विकेट से जीत प्राप्त की। इस मौके पर सादिक ने 89 रन और अंसारी ने 50 रन की पारी खेली। गेंदबाजी में दीपक, अरशद, वाहिद को एक-एक विकेट मिला। मैन ऑफ द मैच सादिक को चुना गया। इस मौके पर कोच दीपक सिद्धू ने विजेता टीम को सम्मानित किया।