फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gemany me nishaana saadhegi gaao bhaisa ki bitiyaa

जर्मनी में निशाना साधेगी गांव भैंसा की बिटिया  

Sun, 10 Jun 2018 12:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 10 Jun 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
gemany me nishaana saadhegi gaao bhaisa ki bitiyaa
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
गांव भैंसा निवासी प्रिया सिंह ने जूनियर वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में चयनित होकर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है। होनहार बेटी 22 जून से जर्मनी में होनी वाली प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा दिखाएगी। वर्तमान में प्रिया दिल्ली के तालकटोरा स्टेडियम में अभ्यास कर रही हैं। एनसीसी में इन्होंने शूटिंग की कला को धार दी।
विज्ञापन

इंडिया में चौथे रैंक की खिलाड़ी प्रिया 50 मीटर रायफल .22 इवेंट में खेलेंगी। इनके पिता ब्रजपाल पेशे से मजदूरी करते हैं। परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है। ब्रजपाल ने पांचवें नंबर की बेटी प्रिया को गांव के ही एक कॉलेज से इंटर की शिक्षा दिलाई। इसके बाद प्रिया ने मवाना के कृषक डिग्री कॉलेज में दाखिला लिया। यहां एनसीसी ज्वाइन कर कदम आगे बढ़ाए। प्रिया ने केरल, चंडीगढ़, पुणे, आसाम, पश्चिमी बंगाल और दिल्ली में एनसीसी की ओर से कई प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। हाल में ही दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन के चलते इनका चयन जूनियर वर्ल्ड कप के लिए हुआ।
विज्ञापन


दादा को पौत्री पर गर्व 
भागमल सिंह ने पौत्री की सफलता पर खुशी जाहिर की। उन्होंने बताया कि वह शुरू से ही चाहते थे कि प्रिया उनके परिवार का नाम रोशन करे। माता इमलो देवी का कहना है कि उनका सपना है कि उनकी बेटी वर्ल्ड कप में देश के लिए गोल्ड मेडल लेकर आए। उन्होंने बताया कि प्रिया दिल्ली जा चुकी है, उसके साथ भाई माइकल भी गया है। ग्रामीणों ने बेटी की सफलता पर जश्न मनाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
किराए की राइफल से साधेगी निशाना 
पिता ब्रजपाल सिंह ने बताया कि वह अपनी कमाई से घर का खर्च ही किसी तरह चला पाते हैं। बड़ी बेटी रिंकी, बेटा माइकल और बेटी अंजली की शादी हो चुकी है। बेटी नेहा, प्रिया व बेटा अनिकेत गौतम पढ़ाई कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि उनकी इतनी हैसियत नहीं थी कि वह प्रिया को राइफल दिला सकें। बिना कोच के ही मवाना से जर्मनी तक का सफर तय किया है। पहले जहां-जहां प्रतियोगिताएं होती थीं, वहां प्रिया एनसीसी की राइफल से निशाना साधती थी। लेकिन जैसे ही एनसीसी की ट्रेनिंग पूरी हुई तो राइफल की समस्या खड़ी हो गई। वर्ल्ड शूटिंग चैंपियनशिप में चयन होने के बाद उन्होंने दिल्ली स्थित एक शूटिंग रेंज से 25 हजार में राइफल किराए पर ली है। अब वह जर्मनी में होने वाली प्रतियोगिता में इसी राइफल से निशाना साधेगी।
 
एक नजर में प्रिया 
नाम- प्रिया सिंह
इवेंट - जूनियर वर्ल्डकप 2018, 50 मीटर प्रॉन रायफल
शिक्षा - स्नातक कृषक डिग्री कॉलेज मवाना 
मेडल- कुल 17 पदक, 16 गोल्ड, 1 रजत
चैंपियनशिप कोच - दीपक कु मार दुबे
रैंक-
एनसीसी ऑल इंडिया में नंबर वन शूटर
जूनियर वर्ग ऑल इंडिया में 14वीं रैंक
सम्मान-
22 जनवरी 2018 को रक्षामंत्री निर्मला सीतारमण ने रक्षामंत्री पदक से सम्मानित किया। रक्षामंत्री से पदक लेने वाली प्रदेश की पहली खिलाड़ी हैं।
2016 में राज्यपाल रामनाईक ने सम्मानित किया।
पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भी किया था सम्मानित।
 

बढ़ रहे हैं खिलाड़ी
मेरठ खेल प्रतिभाओं का बड़ा केंद्र है। हर खेल में यहां के खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। हमें उम्मीद है कि प्रिया गोल्ड जीतकर लौटेंगी। बहुत शुभकामनाएं। - शहज़र रिजवी, अंतरराष्ट्रीय शूटर


बेटी को शुभकामनाएं 
प्रिया का विश्व चैंपियनशिप के लिए जाना खुशी की बात है। सरकार ने प्रिया की मदद कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया है। उम्मीद है कि बेटी विजयी होकर आएगी। - चंद्रो तोमर शूटर दादी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed