फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   geetanjali jewllers ke showroom

गीतांजली ज्वैल्स के शो रूम पर ईडी का छापा 

Wed, 21 Feb 2018 12:46 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 21 Feb 2018 12:46 AM IST
विज्ञापन
geetanjali jewllers ke showroom
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
पंजाब नेशनल बैंक में हुए 11 हजार करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर मेरठ में भी इन्फोर्समेंट डायरेक्ट्रेट (ईडी) की टीम ने छापेमारी की। मंगलवार को ईडी की पांच सदस्यीय टीम आबूलेन के आबू प्लाजा स्थित गीतांजली ज्वैल्स के शो रूम पर पहुंची और गहनता से जांच पड़ताल की। 
विज्ञापन

गीतांजली ज्वैल्स के देश भर में खुले शो रूम ईडी के निशाने पर हैं। जिन पर लगातार छापेमारी कर रिकॉर्ड खंगाले जा रहे हैं। मेरठ में भी आबू प्लाजा में गीतांजली ज्वैल्स के नाम से शोरूम है। मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे पांच सदस्यीय ईडी की टीम गीतांजली ज्वैल्स पर पहुंची और शोरूम को अपने कब्जे मेें ले लिया। इस दौरान शोरूम के भीतर मौजूद मालिक और कर्मचारियों के बाहर जाने और शोरूम के भीतर किसी के भी आने पर पूरी तरह रोक लगा दी गई। 
विज्ञापन

ईडी की टीम ने करीब पांच घंटे तक शोरूम की दूसरी मंजिल पर गहनता से पड़ताल की। पड़ताल खत्म करने के बाद टीम दो बैग में कुछ सामान भी भरकर अपने साथ ले गई। हालांकि इस मामले में न तो ईडी की टीम ने ही कुछ बताया और न ही शोरूम के मैनेजर अवनीश शर्मा ने कोई जानकारी दी। अवनीश शर्मा ने बताया की टीम उनके शोरूम पर आई जरूर थी, लेकिन जो भी कार्रवाई की गई है वो रुटीन में थी। उधर, ये बात जरूर मानी जा रही है कि ईडी की टीम नें शोरूम के स्टॉक को भी चैक किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed