फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GD Goenka School and Goenka Panthers won the matches

जीडी गोयंका स्कूल और गोयंका पैंथर्स ने जीते मैच

Mon, 08 Sep 2025 07:06 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ
संवाद न्यूज एजेंसी, मेरठ Updated Mon, 08 Sep 2025 07:06 PM IST
विज्ञापन
GD Goenka School and Goenka Panthers won the matches
जीडी गोयंका गाेयंका पब्लिक स्कूल में गोयंका कप किक्रेट प्रतियोगिता का आयोजन
विज्ञापन

संवाद
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित जीडी गाेयंका पब्लिक स्कूल में चल रही गोयंका कप किक्रेट प्रतियोगिता में सोमवार को दो मैच खेले गए। इसमें जीडी गोयंका स्कूल और गोयंका पैंथर्स ने जीत हासिल की। पहले मैच में जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल की टीम ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 157 रन बनाए। कार्तिक ने 38, विहान 36, दिव्यांश 33, सूर्यांश ने 30 रन बनाए। गेंदबाजी में मनराज ने तीन विकेट, ग्यान और देव ने दो-दो विकेट लिए। यश ने भी दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयंकन वॉरियर्स की टीम 18.4 ओवर में 142 रन पर सिमट गई। टीम की ओर से हरजौत ने 37, अनिरुद्ध ने 36, नकुल ने 28 रन का योगदान दिया। गेंदबाजी में सालविन, लविश ने दो-दो विकेट लिए।

दूसरा मैच 10 से 12 साल के वर्ग के बीच फाइनल मैच हुआ। इसमें गोयंकन इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 171 रन बनाए। इसमें अंश ने 40, आरव ने 39 रन बनाए। भाविक ने दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी गोयकंन पैंथर्स की टीम ने 19.4 ओवर में 9 विकेट खोकर 172 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसमें हरित ने 44, विराज ने 35, वैदिक ने 32 रन बनाए। गेंदबाजी में समर्थ ने दो, पारस ने दो और अकुल ने दो विकेट लिए। समापन व पुरुस्कार वितरण ईशा कपूर ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य आरती कुमार, कोच अतहर अली आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed