{"_id":"69512fd8e395f03e390c7465","slug":"gb-club-beat-black-bulls-by-6-wickets-meerut-news-c-72-1-mct1009-146374-2025-12-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: जीबी क्लब ने 6 विकेट से ब्लैक बुल को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: जीबी क्लब ने 6 विकेट से ब्लैक बुल को हराया
विज्ञापन
फोटो समाचार
संवाद
मेरठ। किला रोड स्थित गेम सिटी एरेना में चल रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को ब्लैक बुल और जीबी क्लब के बीच मैच हुआ। इसमें जीबी क्लब की टीम ने 6 विकेट से जीत प्राप्त की। टॉस जीतकर ब्लैक बुल ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 178 रन बनाए। ब्लैक बुल की ओर से अनुज त्यागी ने आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 24 गेंद में 53 रनों की शानदार पारी खेली। उनके साथ माधव सिंह ने भी 18 गेंद में 36 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। जीबी क्लब की गेंदबाजी में अरुण यूक ने प्रभावशाली प्रदर्शन करते हुए 3 विकेट झटके। लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीबी क्लब की टीम ने 18 ओवर में 4 विकेट खोकर 182 रन बनाते हुए मुकाबला अपने नाम कर लिया। जीबी क्लब की ओर से अर्चित ने 97 रन की पारी खेली। सिद्धांत ने 38 रन की पारी खेली। ब्लैक बुल की ओर से कपिल राणा, योगेश और मनीष ने एक-एक विकेट लिया। अर्चित को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। इस मौके पर गेम सिटी एरेना के महाप्रबंधक नलिन अग्रवाल ने सभी को बधाई दी। संवाद