{"_id":"6328b96f12db525bb10d5fb7","slug":"gautam-budh-nagar-s-team-won-the-wushu-championship-meerut-news-mrt606004920","type":"story","status":"publish","title_hn":"गौतमबुद्धनगर की टीम ने जीती वुशू चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गौतमबुद्धनगर की टीम ने जीती वुशू चैंपियनशिप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौतमबुद्धनगर की टीम ने जीती वुशू चैंपियनशिप
बड़ौत (बागपत)। बाबा शाहमल स्टेडियम कोताना रोड पर चल रही तीन दिवसीय 21वीं उप्र यूपी स्टेट महिला-पुरुष वुशू चैंपियनशिप का सोमवार को समापन हो गया। समापन पर हुए मुकाबले में जहां चैंपियनशिप का खिताब गौतमबुद्धनगर की संशाऊ टीम ने हासिल किया। 52 किग्रा भार वर्ग में मेरठ की छवि और 56 किग्रा भार वर्ग में बागपत की प्रीति नैन ने बाजी मारी।
उद्घाटन मुख्य अतिथि डीएम राजकमल यादव ने किया। उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों को प्रेम भावना से मैच में प्रतिभाग करना चाहिए। इस अवसर पर गौतमबुद्धनगर, कानपुर, मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली सहित कई जनपदों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।
जिला बागपत वुशू एसोसिएशन के सचिव राज विपिन जोशिया ने बताया कि चैंपियनशिप में 10 अंक प्राप्त कर गौतमबुद्धनगर की संशाऊ टीम प्रथम, आठ अंकों के साथ गौतमबुद्धनगर की ही तावलू टीम द्वितीय स्थान पर रही। छह अंकों के साथ मेरठ की टीम तीसरे स्थान पर रही। इसके अलावा मेरठ से 52 किलोग्राम भार वर्ग में छवि व 56 किलोग्राम भार वर्ग में प्रीति नैन बागपत ने दमदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक जीते। विजेता खिलाड़ियों को डीएम राजकमल यादव ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
मौके पर जिला क्रीड़ा अधिकारी सरिता रानी, उप्र महासचिव वुशू मनीष, खेलो इंडिया कोच पंकज शामिल रहे। इस अवसर पर बुढ़ाना का भी एक खिलाड़ी प्रतियोगिता के दौरान चोट लगने से घायल हो गया था। उसे सीएचसी भर्ती कराया था।