फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gaurav Kasana of Noida and Rakhi of Meerut stood first in the running competition.

Meerut News: दौड़ प्रतियोगिता में नोएडा के गौरव कसाना और मेरठ की राखी रही प्रथम

Mon, 04 Nov 2024 03:51 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 04 Nov 2024 03:51 AM IST
विज्ञापन
Gaurav Kasana of Noida and Rakhi of Meerut stood first in the running competition.
मवाना (मेरठ)। रानी नंगला सेवा समिति द्वारा आयोजित बालक-बालिका दौड़ प्रतियोगिता में नोएडा के गौरव कसाना तथा मेरठ की राखी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के समापन पर विजेताओं को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

रानी नंगला सेवा समिति द्वारा प्रति वर्ष भाई दूज पर बालक और बालिका की 3000 और 1500 मीटर दौड़ प्रतियोगिता आयोजित की जाती है। रविवार को आयोजित हुई दौड़ प्रतियोगिता में बालक वर्ग में प्रथम स्थान पर गौरव कसाना नोएडा, दूसरे पर दानिश जंधेड़ी, तीसरे पर ऋतिक दिल्ली, चौथे स्थान पर दीपक फौजी लोदीपुर, पांचवें पर संजय नासरपुर रहे।
विज्ञापन

बालिकाओं की दौड़ में प्रथम राखी मेरठ, द्वितीय तनवी मेरठ, तृतीय नेहा पंवार शामली, चतुर्थ सुष्मिता दिल्ली, पांचवां स्थान श्रद्धा मेरठ ने प्राप्त किया। मुख्य अतिथि भाकियू जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी, एनसीआर महासचिव नरेश चौधरी, गोरियांक कोहला रहे। आयोजन समिति में अनूप यादव, लाखन पोसवाल, इकरामुद्दीन, हरीश शर्मा, विपिन गुर्जर, कालूराम पोसवाल, जितेंद्र पोसवाल, कृष्ण पटेल, मनोज पटेल, रकम भाटी, कपिल यादव, निकेतन, केपी सिंह, एमके भाटी, सोनवीर ग्राम प्रधान, आशु त्यागी ग्राम प्रधान गणेशपुर, सीताराम शर्मा हापुड़, मदनपाल यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed