फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gatnaaye kholo aur roko

घटनाएं खोलो और रोको, नहीं तो उठ जाएगा भरोसा  

Fri, 05 Jan 2018 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Fri, 05 Jan 2018 01:01 AM IST
विज्ञापन
gatnaaye kholo aur roko
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कागजी बाजार में बुधवार को कासगंज के सराफा व्यवसायी के साथ हुई घटना को पुलिस ने ठगी माना है। बृहस्पतिवार को शहर सराफा के महादेव मंदिर में आयोजित बैठक में सराफा व्यापारियों ने पुलिस अफसरों से कहा कि बाजार में होने वाली ऐसी घटनाएं यदि रोकी और खोली नहीं गईं तो सराफा कारोबारियों का पुलिस से भरोसा उठ जाएगा। 
विज्ञापन

मेरठ बुलियन ट्रेडर्स द्वारा बुलाई गई बैठक में सराफा व्यापारियों ने एसपी सिटी, सीओ कोतवाली और एसओ देहली गेट से कहा कि मेरठ की सराफा मंडी में उत्तर भारत का व्यापारी आता है। कासगंज के व्यापारी से पहले बाजार में बाहरी राज्यों के कई व्यापारियों से लूट और ठगी की वारदात हो चुकी हैं। लेकिन पुलिस दावों के बावजूद खुलासा नहीं करती। अगर पुलिस गंभीर नहीं हुई तो कारोबार ही ठप हो जाएगा।
विज्ञापन

एसपी सिटी मान सिंह चौहान ने कहा कि इस तरह ठगी की घटनाएं पुलिस से ज्यादा व्यापारियों की सजगता से रुक सकती हैं। व्यापारी किसी को तलाशी न दें। पुलिस पर भरोसा रखें। वे खुद इस केस को देखेंगे और जल्द ही सही खुलासा करेंगे। बैठक में एसोसिएशन के संरक्षक जयप्रकाश सराफ, अध्यक्ष रवि प्रकाश अग्रवाल, महामंत्री सर्वेश सराफ, मंत्री विजय आनंद, मनोज गर्ग, नवीन गर्ग, गुलशन पाहवा, राजेश वर्मा, सुशील रस्तोगी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली के सामने से भागे बदमाश
पुलिस के अनुसार सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में सामने आया कि ठगी के बाद बदमाश थाना कोतवाली के सामने से भागे थे। अंदेशा है कि बदमाश स्थानीय और आसपास के हो सकते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed