{"_id":"5aecbba64f1c1b62098b841f","slug":"garmi-me-yaariyo-ko-nahi-mil-raha-paani","type":"story","status":"publish","title_hn":" गर्मी में यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी, न ही बैठने की है व्यवस्था","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी में यात्रियों को नहीं मिल रहा ठंडा पानी, न ही बैठने की है व्यवस्था
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 05 May 2018 01:29 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यात्री धूप और गर्मी के परेशान खड़े थे। बैठने के लिए न तो यात्री शेड मिला और न ही बेंच। पीने के पानी की व्यवस्था न होने के कारण यात्री इधर से उधर घूम रहे थे। निर्माण कार्य के कारण धूल में सांस लेना भी दूभर हो रहा था। शुक्रवार को यह हाल अमर उजाला टीम को भैसाली बस अड्डे पर मिला। वहीं सिटी रेलवे स्टेशन पर भी यात्री पर्याप्त बेंच और पीने के पानी की व्यवस्था न होने के कारण परेशान दिखे।
वसूली ढाई करोड़ सालाना, सुविधा शून्य
यात्रियों को सुविधा मुहैया कराने के नाम पर रोडवेज यात्रियों से प्रति टिकट 1.50 रुपये से लेकर 3 रुपये तक वसूलता है। ये राशि टिकट राशि में जुड़ी होती है, जो 0-50 किमी पर 1.50 रुपये, 51-85 किमी तक 2 रुपये और 86 से ज्यादा किमी यात्रा करने पर 3 रुपये है। भैसाली बस अड्डे से संचालित भैसाली और मेरठ डिपो सालाना करीब ढाई करोड़ रुपये यात्री सुविधा शुल्क से कमाते हैं। लेकिन सुविधा शून्य है।
दो साल से चल रहा बस अड्डे पर काम
दो साल से बस अड्डे पर निर्माण कार्य चल रहा है। इसके तहत बस अड्डे पर तमाम वाटर बूथ, यात्री शेड आदि टूटकर मैदान में तब्दील हो चुके हैं। न तो अब यहां ठंडे पानी का इंतजाम है और न ही यात्रियों के बैठने के लिए शेड और बेंच।
विज्ञापन
सिटी रेलवे स्टेशन पर भी बुरा हाल
सिटी रेलवे स्टेशन पर भी रेल यात्रियों को पर्याप्त सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं। अमर उजाला माय सिटी टीम ने वाटर कूलरों का जायजा लिया तो यहां के पांच प्लेटफार्मों पर छह वाटर कूलर लगे मिले। प्लेटफार्म नंबर दो व तीन पर लगे दो वाटर कूलर में से एक और प्लेटफार्म चार, पांच का वाटर कूलर खराब मिला। यहां सामान्य पानी की भी व्यवस्था नहीं मिली। पर्याप्त बेंच नहीं होेने पर यात्री जमीन पर बैठकर ट्रेन का इंतजार करते मिले।
जल्द मिलेगी सुविधा
बस अड्डे पर निर्माण कार्य के चलते यात्री सुविधाओं में दिक्कत आ रही है। जल्द ही बस अड्डा तैयार हो जाएगा। सभी सुविधाएं मुहैया करा दी जाएगी। -एसके बनर्जी, आरएम मेरठ रोडवेज रीजन
ठीक कराए जाएंगे वाटर कूलर
कुछ वाटर कूलरों के खराब होने की शिकायत मिली है। इसकी सूचना संबंधित अधिकारी को दे दी है। जल्द ही वाटर कूलर चालू करा दिए जाएंगे। -आरपी शर्मा, स्टेशन अधीक्षक मेरठ सिटी