फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   garmi me june

अब जून बना गर्मी का डैंजर जोन

Sun, 05 Jun 2016 01:55 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Jun 2016 01:55 AM IST
विज्ञापन
garmi me june
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
 जून गर्मी का डैंजर जोन साबित हो रहा है। गर्मी से बचाव के हर तरीके फेल साबित हो रहे हैं। लू के थपेड़े शरीर पर अंगारे की तरह लग रहे हैं। डिहाइड्रेशन के केस बढ़ गए हैं। इन हालात में लोग दिन में घरों में कैद होने को मजबूर हैं। मौसम विभाग की मानें तो अभी दो दिन गर्मी का टॉर्चर और सहना पड़ेगा। उसके बाद बूंदाबांदी की संभावना है, जिससे राहत मिल सकती है।
विज्ञापन

एक सप्ताह में अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ गया है। पिछले दिनों बारिश के चलते अधिकतम तापमान 30.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था, लेकिन मौसम साफ होते ही पारे तेजी से ऊपर जा रहा है। इसी तरह न्यूनतम तापमान में भी करीब छह डिग्री सेल्सियस की उछाल आई है।
विज्ञापन

जैसे-जैसे पारा चढ़ रहा है, बिजली का मीटर डाउन हो रहा है। बिजली की डिमांड के साथ कटौती भी बढ़ गई है। अप्रैल में तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा था। इसके बाद मई में कुछ राहत रही। जून शुरू होते ही पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार चला गया है। कम होने की उम्मीद भी नहीं है। मानसून के लिहाज से तापमान का बढ़ना सही है, लेकिन स्वास्थ्य पर यह भारी पड़ रहा है। गर्मी का सामना करने में लोगों के पसीने छूट रहे हैं। रात का तापमान भी बढ़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शनिवार को अधिकतम तापमान 40.6 डिग्री और न्यूनतम 27.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम नमी 66 और न्यूनतम 38 प्रतिशत रही। कृषि प्रणाली अनुसंधान संस्थान मोदीपुरम के वैज्ञानिक डॉ. एन सुभाष का कहना है लो प्रेशर डेवलप होने की संभावना है, जिससे बारिश हो सकती है। गर्मी अभी दो दिन और परेशान करेगी। मौसम वैज्ञानिक डॉ. कंचन सिंह का कहना है अच्छी बात यह है कि मानसून ने केरल के तट पर दस्तक दे दी है। तापमान में बढ़ोतरी की वजह से एक-दो दिन में पहाड़ी इलाकों में बारिश हो सकती है। इसका असर मैदानी क्षेत्र पर भी पड़ेगा। सोमवार या मंगलवार को मौसम करवट ले सकता है।

पारे की चाल
तारीख    तापमान (अधिकतम)
29 मई    30.8
30 मई    31.1
31 जून    36.2
01 जून    38.6
02 जून    39.7
03 जून    40.0
04 जून    40.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed