{"_id":"635c3d3262bbf127b4703ee8","slug":"garh-road-s-air-is-bad-not-good-even-in-ganganagar-pallavapuram-modipuram-news-mrt611294787","type":"story","status":"publish","title_hn":"गढ़ रोड की हवा खराब, गंगानगर-पल्लवपुरम में भी ठीक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गढ़ रोड की हवा खराब, गंगानगर-पल्लवपुरम में भी ठीक नहीं
विज्ञापन

मोदीपुरम। बीते दस दिन से मेरठ की हवा की गुणवत्ता लगातार खराब है। शहर का औसत एक्यूआई (वायु गुणवत्ता सूचकांक) बृहस्पतिवार के 300 के मुकाबले शुक्रवार को 248 पहुंच गया पर प्रदूषण से खास राहत नहीं मिली। गढ़ रोड के जयभीमनगर में एक्यूआई 254 रहा। गंगानगर में 248 व पल्लवपुरम में 243 दर्ज किया गया।
हवा की गुणवत्ता में सुधार के लिए एक अक्तूबर से ग्रेप (ग्रेडेड रेस्पांस सिस्टम) लागू है। इसके बावजूद एनसीआर के शहरों में हवा की गुणवत्ता लगातार खराब हो रही है। लगातार दूसरे दिन 388 एक्यूआई के साथ गाजियाबाद देश का सबसे प्रदूषित शहर रहा। नोएडा 375 एक्यूआई के साथ दूसरे, ग्रेटर नोएडा तीसरे और दिल्ली 360 एक्यूआई के साथ चौथे नंबर पर रही।
दिन में भी होने लगा ठंड का एहसास
मोदीपुरम। शुक्रवार को दिन का तापमान 29.3 डिग्री सेल्सियस और रात का तापमान 15 डिग्री रहा। अब दिन में भी ठंड का एहसास होने लगा है।
शुक्रवार को सुबह के समय आसमान में बादलों का डेरा रहा। ठंड का असर बढ़ने से दिन में धूप गुनगुनी होने लगी है। शुक्रवार को दिन का तापमान लुढ़ककर 29.8 डिग्री पर पहुंच गया। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एन. सुभाष का कहना है कि दिन व रात के तापमान में गिरावट का दौर बना रहेगा। संवाद