फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Garbage was thrown at a youth going to offer namaz, and when he protested, his head was torn apart.

Meerut News: नमाज पढ़ने जा रहे युवक पर डाल दिया कूड़ा, विरोध करने पर सिर फाड़ा

Mon, 11 May 2026 11:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
Garbage was thrown at a youth going to offer namaz, and when he protested, his head was torn apart.
- बचाव में पहुंचे परिजनों पर भी किया हमला, गला दबाकर हत्या का भी प्रयास
विज्ञापन

- देहली गेट पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी, जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
मेरठ। देहली गेट थाना क्षेत्र के सराय लालदास में नमाज पढ़ने गए एक युवक पर पड़ोसियों ने कूड़ा फेंक दिया। विरोध करने पर उस पर हमला भी कर दिया। घर में घुसकर तोड़फोड़ भी कर दी। देहली गेट थाने पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। परिजनों को सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
सराय लालदास निवासी आयशा ने बताया कि उसका बेटा आलम जब नमाज पढ़ने जाता है तो पड़ोसी जफर व उसके परिजन जान बूझकर उसके ऊपर कूड़ा व गंदा पानी डाल देते हैं। इतना ही नहीं विरोध करने पर मारपीट करनी शुरू कर देते हैं। रविवार दोपहर आलम नमाज पढ़ने गया तो उसके ऊपर फिर से कूड़ा व गंदा पानी डाला गया। बेटे ने विरोध किया तो जफर, शेफर, इब्राहिम, सुहैल व जफर की पत्नी तरन्नुम ने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इसमें बेटे को गंभीर चोट आई। जानकारी पर वह पति के साथ बेटे को बचाने आए तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। आयशा के गले में फंदा डालकर हत्या का प्रयास किया गया। आसपास के लोगों के आने पर आरोपी भाग गए। मारपीट में आलम, आयशा, उसके पति फैज आलम व छोटे बेटे को गंभीर चोट आई। पुलिस ने जिला अस्पताल में डॉक्टरी परीक्षण कराया। जिसके बाद आरोपियों के खिलाफ देहली गेट थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई। एसपी सिटी विनायक गोपाल भोसले ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


रास्ते से बाइक हटाने को कहा तो किया घायल

मेरठ। देहली गेट के अहमदनगर में सड़क पर खड़ी बाइक हटाने को लेकर पांच लोगों ने ई-रिक्शा चालक को लाठी डंडों से पीटा। अहमदनगर निवासी तसलीम ने बताया कि वह ई-रिक्शा चलाता है। शाम को वह ई-रिक्शा लेकर घर आया था। सड़क पर चुन्नू के बेटों ने बाइक खड़ी कर रखी थी। उसने उसे हटाने को कहा। इसी बात पर चुन्नू के बेटे फरमान, रिजवान, शमशाद व उसके दोस्त ने उससे गाली गलौज कर दी। विरोध करने पर उसके साथ लाठी डंडे से मारपीट कर दी। इसमें उसे गंभीर चोट आई। घायल को प्यारे लाल जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया। देहली गेट थाने में आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed