{"_id":"6afc6a31c551699f2e0b55dd","slug":"garbage-is-being-dumped-into-pits-amidst-populated-areas-meerut-news-c-44-1-smrt1055-114248-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: आबादी के बीच गड्ढों में डाला जा रहा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: आबादी के बीच गड्ढों में डाला जा रहा कूड़ा
विज्ञापन
- ग्रामीणों ने जताया बीमारियां फैलने का खतरा, एसडीएम से शिकायत
- कूड़ा और मृत पशुओं के अवशेष डालने पर रोक लगाने की मांग
संवाद न्यूज एजेंसी
सरधना। मामेपुर उर्फ देदवा गांव में आबादी के बीच स्थित पुराने खाद के गड्ढों में कूड़ा-करकट और मृत पशुओं के अवशेष डाले जाने का मामला सामने आया है। इससे उठने वाली दुर्गंध और कूड़ा जलाने से निकलने वाले धुएं को लेकर ग्रामीणों में रोष है। ग्रामीण नौशाद ने मंगलवार को एसडीएम को प्रार्थनापत्र देकर समस्या के समाधान और गड्ढों में कूड़ा डालने पर रोक लगाने की मांग की है।
नौशाद ने शिकायत में बताया कि गांव की आबादी के बीच पुराने खाद के गड्ढे हैं, जो राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं। गांव के पास ग्राम पंचायत की ओर से कूड़ाघर भी बनाया गया है, लेकिन घरों से कूड़ा उठाने की समुचित व्यवस्था नहीं है। आरोप है कि कुछ ग्रामीण आबादी के बीच स्थित पुराने खाद के गड्ढों में गंदगी और मृत जीवों के अवशेष डाल रहे हैं। कई बार कूड़े में आग लगा दी जाती है, जिससे उठने वाले जहरीले धुएं और दुर्गंध के कारण आसपास रहने वाले लोगों को परेशानी हो रही है।
नौशाद ने प्रशासन से आबादी के बीच स्थित खाद के गड्ढों में कूड़ा और मृत पशुओं के अवशेष डालने पर रोक लगाने तथा कूड़ा निस्तारण की उचित व्यवस्था कराने की मांग की है। एसडीएम उदित नारायण सेंगर ने बीडीओ दौराला को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।