फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Garbage disposal plant in village Ganvdi will start before 10 December

10 दिसंबर से पहले शुरू हो जाएगा गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट

Mon, 25 Nov 2019 02:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Nov 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
Garbage disposal plant in village  Ganvdi will start before 10 December
10 दिसंबर से पहले शुरू हो जाएगा गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट
विज्ञापन

मेरठ। अगले माह नगर निगम को एनजीटी में कूड़ा निस्तारण को लेकर जवाब देना है। इसलिए नगर निगम प्रशासन 10 दिसंबर से पहले गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की कवायद में लगा है। प्लांट की मशीन के लिए प्लेटफार्म भी तैयार हो चुके हैं। बताया जा रहा है कि इसी सप्ताह कूड़ा निस्तारण प्लांट की मशीन पहुंचने वाली है।
गांवड़ी में शहर का कूड़ा जमा है। कूड़े से प्रदूषण फैल रहा है। नगर निगम अब से पहले कूड़ा निस्तारण प्लांट नहीं लगा पाया। मामला एनजीटी में पहुंचा तो शासन और प्रशासन ने गांवड़ी में कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने की कार्रवाई शुरू की। बताया जा रहा है कि एनजीटी की कार्रवाई से बचने के लिए नगर निगम प्रशासन पहले मॉडल के रूप में छोटा कूड़ा निस्तारण प्लांट लगाने जा रहा है। प्लांट की मशीनों के लिए एक माह से प्लेटफार्म बनवाए जा रहे हैं। प्लेटफार्म बनकर लगभग तैयार हो गया है। नगर निगम प्रशासन ने मशीनों की खरीद भी कर ली है। बताया जा रहा है कि शामली की एक कंपनी से मशीनों की खरीद गई है। इस कंपनी ने पूर्व में शामली नगर पालिका का कूड़ा निस्तारित करने के लिए भी मशीन लगाई थी, जो फिलहाल बंद पड़ी है। नगर निगम प्रशासन ने उसी मॉडल को मेरठ में उतारने का निर्णय लिया है। इसी सप्ताह कूड़ा निस्तारण प्लांट की मशीनें पहुंच रही हैं।
विज्ञापन

नगर आयुक्त डा. अरविंद कुमार चौरसिया का कहना है कि कूड़ा निस्तारण प्लांट निगम की ही नहीं, बल्कि शासन की भी प्राथमिकता में शामिल है। प्लांट लगने के बाद शहर को कूड़े से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed