फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ganrape ke aarobi ko peeta

गैंगरेप के आरोपी को पीटा, मेडिकल में भर्ती

Sun, 30 Oct 2016 02:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरों
अमर उजाला ब्यूरों Updated Sun, 30 Oct 2016 02:00 AM IST
विज्ञापन
ganrape ke aarobi ko peeta
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
समर हॉस्पिटल के पार्टनरों का विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार शाम दोनों पक्षों में गोलियां चली थीं, तो शनिवार को एक पार्टनर पर जानलेवा हमला हो गया। घायल पार्टनर गैंगरेप का आरोपी भी है।
विज्ञापन

जागृति विहार में समर हॉस्पिटल है। पौने दो साल पहले इसका नाम अमन हॉस्पिटल था। इस दौरान हॉस्पिटल में एक युवती से गैंगरेप हुआ था, जिसमें हॉस्पिटल संचालक तैमूर निवासी किठौर नामजद था। तैमूर का पार्टनर उसका पड़ोसी नासिर है। इस मामले में समझौते को लेकर पिछले सप्ताह छात्रनेता विनीत चपराना पर भी गैंगरेप का मुकदमा पंजीकृत हुआ है। दोनों पार्टनरों के बीच हॉस्पिटल को लेकर विवाद चल रहा है। शुक्रवार को नासिर ने मेडिकल थाने में तैमूर और उसके साथियों के खिलाफ जानलेवा हमले का केस दर्ज कराया था। शनिवार को तैमूर ने आरोप लगाया कि नासिर और उसके साथियों ने अस्पताल के अंदर ही उसे बुरी तरह पीटा। तैमूर को गंभीर हालत में मेडिकल में भर्ती कराया गया। एसओ मेडिकल रितेश कुमार ने बताया कि दोनों पार्टनर एक-दूसरे के खिलाफ केस दर्ज कराने में लगे हैं। जांच के बाद कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed