फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   ganna samitiyo ke election

Meerut News: गन्ना समितियों के 270 डेलीगेट का चुनाव आज

Wed, 02 Oct 2024 11:26 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2024 11:26 PM IST
विज्ञापन
ganna samitiyo ke election
- किसी को मिला चुनाव चिन्ह घोड़ा तो किसी को ऊंट, 32 चुनाव चिह्न आवंटित
विज्ञापन

- पर्चे वापसी के बाद सभी 222 पदों पर डेलीगेट हो चुके हैं निर्विरोध निर्वाचित
माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड के सामान्य निकाय गठन के लिए जोर आजमाइश जारी है। जनपद की पांच गन्ना समितियों के डेलीगेट का चुनाव बृहस्पतिवार को होगा। गन्ना समिति सदस्य चुनाव अपनी वोट डालेंगे। डेलीगेट पद का चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों में से किसी का चुनाव चिह्न शेर तो किसी को घोड़ा और ऊंट मिला है। कुल 32 चुनाव चिह्न आवंटित किए गए हैं।

निर्वाचन अधिकारी का कहना है कि पांच समितियों के 135 गांवों के 270 डेलीगेट पदों के लिए चुनाव होना है। बाकी डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। इनकी विधिवत घोषणा बृहस्पतिवार को कर दी जाएगी। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड की प्रबंध कमेटी गठन के लिए चुनाव चल रहा है। गत 23 सितंबर से सामान्य निकाय गठन हेतु डेलीगेट चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। गुरुवार को जनपद की 6 गन्ना समितियों में से मोहिउद्दीनपुर, मवाना, दौराला, मेरठ और सकौती समिति में चुनाव होना है। मलियाना समिति में पर्चे वापसी के बाद सभी 222 पदों पर डेलीगेट निर्विरोध निर्वाचित हो चुके हैं। गुरुवार को सामान्य निकाय का गठन हो जाएगा। 7 अक्टूबर से प्रबंध कमेटी गठन के लिए चुनाव प्रक्रिया शुरू होगी जो 16 अक्टूबर को संपन्न होगी। 17 अक्टूबर को चेयरमैन और वाइस चेयरमैन का चुनाव होगा। चुनाव को लेकर जिला प्रशासन की ओर से तैयारी पूरी कर ली गई है। निर्वाचन विभाग ने पहले से ही मतदान की तैयारी कर ली गई है। मतपेटियों को पहले ही गन्ना समिति कार्यालय भेज दिया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed