फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

पश्चिमी यूपी में गैंगवार की साजिश, बाफर ने खोली पोल, 'मूंछ' की 'बद्दो' से करीबी के बाद आई थी दूरी

Sun, 14 Jul 2019 02:09 PM IST
Dimple Sirohi गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ
गजेंद्र चौधरी, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Jul 2019 02:09 PM IST
विज्ञापन
Gangwari conspiracy in Western UP, Arrested criminal Bafar told what was the planing
भूपेंद्र बाफर समेत अन्य गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

पश्चिमी यूपी में बदमाशों के बीच गैंगवार चलने की साजिश चल रही थी। बदन सिंह बद्दो की फरारी के बाद कई बदमाश सक्रिय हो गए थे। जेल में बंद सुशील मूंछ को भी मारने की पूरी तैयारी थी, जिसकी सुपारी गई थी। शनिवार को भूपेंद्र बाफर ने गिरफ्तारी के बाद इसकी पोल खोली है। मिर्जापुर पुलिस पर हमला कर भागे रोहित उर्फ सांडू के जरिए वेस्ट यूपी में बाफर दोबारा से जरायम की दुनिया में पैर पसारना चाह रहा था।



पुलिस के मुताबिक सुशील मूंछ और भूपेंद्र बाफर की गहरी दोस्ती थी। करीब आठ साल पूर्व साल 2011 में दोनों दोस्तों के बीच बद्दो की एंट्री हो गई। मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में भगतसिंह स्वीट्स व डिस्टलरी के ठेकों पर कब्जा करने को लेकर मूंछ और बाफर में तनातनी हो गई। बद्दो दोनों दोस्तों के बीच दरार डालने लगा।

Gangwari conspiracy in Western UP, Arrested criminal Bafar told what was the planing
भूपेंद्र बाफर समेत अन्य गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

जनवरी 2017 में खतौली में सुशील मूंछ का करीबी बताए जाने वाले यशपाल राठी की हत्या हो गई। जिसमें बद्दो ने आग में घी डालने वाला काम किया। बताया गया कि बद्दो ने मूंछ को भड़काया और यशपाल की हत्या भूपेंद्र बाफर के इशारे पर करने की बात कहीं। 

मूंछ और बाफर एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। 28 फरवरी को बद्दो पुलिस कस्टडी से भाग निकला। बद्दो की फरारी के बाद मूंछ को भी खतरा मंडराने लगा। मूंछ सेटिंग से मुजफ्फरनगर कोर्ट में सरेंडर हो गया। मूंछ को पुलिस कस्टडी में मरवाने की पूरी तैयारी चल रही थी। लेकिन इसकी भनक मूंछ को भी थी। मूंछ ने अपनी सुरक्षा के लिए गुर्गों को एक्टिव कर दिया। 

Gangwari conspiracy in Western UP, Arrested criminal Bafar told what was the planing
भूपेंद्र बाफर समेत अन्य गिरफ्तार आरोपी - फोटो : अमर उजाला

दोनों के गुर्गे थे सक्रिय
मुजफ्फरनगर पुलिस ने मेरठ से भूपेंद्र बाफर को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में बाफर ने बताया कि सुशील मूंछ के गुर्गे सक्रिय हो गए थे। पेशी के दौरान वह मूंछ के साथ आते थे। पुलिस ने बताया कि बाफर के भी कई गुर्गे सक्रिय थे। जोकि मूंछ को मारने की फिराक में थे। इसको लेकर ही बाफर ने मुजफ्फरनगर से रोहित उर्फ सांडू को पुलिस कस्टडी से भगवाया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Gangwari conspiracy in Western UP, Arrested criminal Bafar told what was the planing
कुख्यात रोहित को संरक्षण देने वाला भूपेंद्र बाफर - फोटो : अमर उजाला

राठी की हत्या में भी नामजद
यशपाल राठी को सुशील मूंछ का खास आदमी बताया जाता था। हत्या के बाद परिजनों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच की तो एक बड़े बदमाश के शूटरों का नाम सामने आया। पुलिस ने मेरठ, बागपत के रोहित सांडू, विक्की जाट, सद्दाम, मानसिंह पल्हैड़ा, अंकुश डाबका को मुकदमे में शामिल किया। बाफर ने सांडू से मूंछ की हत्या करने की प्लानिंग बनाई थी। 

बाफर को मिली थी सुरक्षा 
भूपेंद्र बाफर ने जान का खतरा बताया था। जिस पर तत्कालीन एसएसपी ने उसकी सुरक्षा में दो सिपाही लगाए थे। बाफर जमानत पर बाहर था। सवाल है कि आखिर बाफर को कैसे सुरक्षा मिल गई। बाफर की गिरफ्तारी के बाद इसकी भी जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
Gangwari conspiracy in Western UP, Arrested criminal Bafar told what was the planing
भूपेंद्र बाफर समेत चार बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया - फोटो : अमर उजाला

बदमाशों पर कसेंगे शिकंजा
बदमाशों पर शिकंजा कसा जाएगा। भूपेंद्र बाफर ने सुशील मूंछ की हत्या कराने की प्लानिंग बनाई थी। पुलिस जल्द ही मिर्जापुर पुलिस कस्टडी से भागे रोहित उर्फ सांडू को भी गिरफ्तार कर लेगी। जेलों में भी बदमाशों पर निगरानी की जाएगी। -प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed