पश्चिमी यूपी में बदमाशों के बीच गैंगवार चलने की साजिश चल रही थी। बदन सिंह बद्दो की फरारी के बाद कई बदमाश सक्रिय हो गए थे। जेल में बंद सुशील मूंछ को भी मारने की पूरी तैयारी थी, जिसकी सुपारी गई थी। शनिवार को भूपेंद्र बाफर ने गिरफ्तारी के बाद इसकी पोल खोली है। मिर्जापुर पुलिस पर हमला कर भागे रोहित उर्फ सांडू के जरिए वेस्ट यूपी में बाफर दोबारा से जरायम की दुनिया में पैर पसारना चाह रहा था।
पश्चिमी यूपी में गैंगवार की साजिश, बाफर ने खोली पोल, 'मूंछ' की 'बद्दो' से करीबी के बाद आई थी दूरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जनवरी 2017 में खतौली में सुशील मूंछ का करीबी बताए जाने वाले यशपाल राठी की हत्या हो गई। जिसमें बद्दो ने आग में घी डालने वाला काम किया। बताया गया कि बद्दो ने मूंछ को भड़काया और यशपाल की हत्या भूपेंद्र बाफर के इशारे पर करने की बात कहीं।
मूंछ और बाफर एक-दूसरे की जान के दुश्मन बन गए। 28 फरवरी को बद्दो पुलिस कस्टडी से भाग निकला। बद्दो की फरारी के बाद मूंछ को भी खतरा मंडराने लगा। मूंछ सेटिंग से मुजफ्फरनगर कोर्ट में सरेंडर हो गया। मूंछ को पुलिस कस्टडी में मरवाने की पूरी तैयारी चल रही थी। लेकिन इसकी भनक मूंछ को भी थी। मूंछ ने अपनी सुरक्षा के लिए गुर्गों को एक्टिव कर दिया।
दोनों के गुर्गे थे सक्रिय
मुजफ्फरनगर पुलिस ने मेरठ से भूपेंद्र बाफर को गिरफ्तार किया। पुलिस की पूछताछ में बाफर ने बताया कि सुशील मूंछ के गुर्गे सक्रिय हो गए थे। पेशी के दौरान वह मूंछ के साथ आते थे। पुलिस ने बताया कि बाफर के भी कई गुर्गे सक्रिय थे। जोकि मूंछ को मारने की फिराक में थे। इसको लेकर ही बाफर ने मुजफ्फरनगर से रोहित उर्फ सांडू को पुलिस कस्टडी से भगवाया था।
राठी की हत्या में भी नामजद
यशपाल राठी को सुशील मूंछ का खास आदमी बताया जाता था। हत्या के बाद परिजनों ने अज्ञात में मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने जांच की तो एक बड़े बदमाश के शूटरों का नाम सामने आया। पुलिस ने मेरठ, बागपत के रोहित सांडू, विक्की जाट, सद्दाम, मानसिंह पल्हैड़ा, अंकुश डाबका को मुकदमे में शामिल किया। बाफर ने सांडू से मूंछ की हत्या करने की प्लानिंग बनाई थी।
बाफर को मिली थी सुरक्षा
भूपेंद्र बाफर ने जान का खतरा बताया था। जिस पर तत्कालीन एसएसपी ने उसकी सुरक्षा में दो सिपाही लगाए थे। बाफर जमानत पर बाहर था। सवाल है कि आखिर बाफर को कैसे सुरक्षा मिल गई। बाफर की गिरफ्तारी के बाद इसकी भी जांच की जा रही है।
बदमाशों पर कसेंगे शिकंजा
बदमाशों पर शिकंजा कसा जाएगा। भूपेंद्र बाफर ने सुशील मूंछ की हत्या कराने की प्लानिंग बनाई थी। पुलिस जल्द ही मिर्जापुर पुलिस कस्टडी से भागे रोहित उर्फ सांडू को भी गिरफ्तार कर लेगी। जेलों में भी बदमाशों पर निगरानी की जाएगी। -प्रशांत कुमार, एडीजी मेरठ जोन