फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangster action against five members of snatch gang including woman

Meerut News: महिला समेत स्नैचर गिरोह के पांच सदस्याें पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Thu, 06 Mar 2025 02:08 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 02:08 AM IST
विज्ञापन
Gangster action against five members of snatch gang including woman
मेरठ। टीपीनगर थाना पुलिस ने महिला समेत स्नैचर गिरोह के पांच सदस्यों पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। यह गिरोह मॉर्निंग वॉक पर निकलने वाली महिलाओं को निशाना बनाकर चेन और कुंडल आदि लूट लेते थे। जिले के कई थानों में आरोपियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

थाना प्रभारी सुबोध कुमार सक्सेना की ओर से गैंगस्टर एक्ट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसमें अजय कुमार निवासी अशोक पुरी थाना कंकरखेड़ा, दिपीन कुमार गौतम निवासी साधू नगर कंकरखेड़ा, रोजी निवासी एमईएस कॉलोनी वेस्ट एंड रोड सदर बाजार, अमन कुमार निवासी अशोकपुरी थाना कंकरखेड़ा, संजय उर्फ हावड़ा निवासी गोविंदपुरी थाना कंकरखेड़ा को आरोपी बनाया गया है। आरोपी रोजी फिलहाल कंकरखेड़ा की टीकाराम कॉलोनी में रहती है। संजय उर्फ हावड़ा मूलरूप से मूडा पांडेय मुरादाबाद का रहने वाला है। थाना प्रभारी के अनुसार यह गैंग सुबह के समय जब सड़कों पर आवाजाही कम होती है, उस समय टहलने निकली महिलाओं से आभूषण आदि सामान लूट लते थे। स्नैचिंग की घटनाओं से गिरोह के सदस्यों ने अवैध धन अर्जित किया है। इनके खिलाफ टीपीनगर, लालकुर्ती, कंकरखेड़ा, सदर बाजार आदि थानों में 11 मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed