फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangster action against 11 by Civil Line and Jani police

सिविल लाइन व जानी पुलिस की 11 के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई

Mon, 01 Sep 2025 02:29 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Sep 2025 02:29 AM IST
विज्ञापन
Gangster action against 11 by Civil Line and Jani police
मेरठ। सिविल लाइन और जानी थाना पुलिस ने 11 बदमाशों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई की है। सिविल लाइन पुलिस ने गैंग बनाकर एक-दूसरे पर फायरिंग करने वाले 8 लोगों के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया है। जानी पुलिस ने चलती गाड़ी पर चढ़कर दवाई के बॉक्स लूटने और चालक-परिचालक पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

सिविल लाइन थाना प्रभारी सौरभ शुक्ला ने खरखौदा क्षेत्र के नालपुर गांव निवासी आशीष, मुंडाली क्षेत्र के डेरियो गांव निवासी तुषार विधूरी उर्फ हाका, मवाना क्षेत्र के अटौरा गांव निवासी पोलार्ड उर्फ अभिषेक, फलावदा क्षेत्र के सकौती निवासी रितिक और रजत, किठौर क्षेत्र के श्यामपुर निवासी दानिश व बड़ौली गांव निवासी विनीत के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया है। इसमें बताया कि यह गैंग दूसरे गिरोहों पर फायरिंग कर दहशत फैलाता है। गैंग लीडर आशीष और सदस्यों के खिलाफ सिविल लाइन, बहसूमा, भावनपुर, खरखौदा, लोहियानगर, मुंडाली, मेडिकल कॉलेज, मवाना, परीक्षितगढ़, फलावदा, लिसाड़ीगेट, टीपीनगर, किठौर आदि थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं।
विज्ञापन

उधर, जानी थाना प्रभारी महेश राठौर की ओर से गाजियाबाद के गांव नंगला मूसा थाना निवाड़ी निवासी गुलफाम, ब्रह्मपुरी क्षेत्र की फ्रैंड्स कॉलोनी निवासी साजिद और जानी क्षेत्र के सिवालखास निवासी सिकंदर के खिलाफ गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोपी सड़कों पर चलते ट्रकों पर चढ़कर चोरी करते हैं। 6 नवंबर 2024 को आरोपियों ने जानी क्षेत्र में चंदौरा मोड़ पर एक चलते ट्रक से दवाई के बॉक्स चोरी कर लिए थे। इसका पता चलने पर चालक और परिचालक ने विरोध किया तो दोनों को चाकू से हमला कर घायल कर दिया था। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि अपराध और अपराधियों पर नियंत्रण के मद्देनजर गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed