फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangrape with a girl in Baghpat, Government prepares to make tough laws

युवती से गैंगरेप, दी जान से मारने की धमकी, सख्त कानून बनाने की तैयारी में सरकार

Sun, 22 Apr 2018 12:13 PM IST
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत Updated Sun, 22 Apr 2018 12:13 PM IST
विज्ञापन
Gangrape with a girl in Baghpat, Government prepares to make tough laws
फाइल फोटो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जहां विदेश दौरे से आते ही बैठक बुलाई और बच्चियों के बलात्कारियों को सख्त सजा देने के लिए कानून में बदलाव करने को हरी झंडी दे दी। तो वहीं यूपी के इस शहर में फिर से गैंगरेप का एक नया मामला सामने आ गया।

विज्ञापन


घटना उत्तर प्रदेश के बागपत जिले की है। बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में युवती को घर से अगवा कर दो युवकों ने गैंगरेप किया। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर चले गए। तीन दिन बाद भी पुलिस ने न तो रिपोर्ट दर्ज की और न ही आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की। जिससे पीड़ित परिवार भयभीत है। शनिवार को पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ एसपी से मिली और कार्रवाई की मांग की। एसपी ने बिनौली पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


पढ़ें : उन्नाव जैसा एक और मामला, महिला ने सुसाइड नोट में लिखा कुछ ऐसा, पढ़कर पैरों तले खिसक गई जमीन
विज्ञापन
विज्ञापन


बिनौली थाना क्षेत्र के एक गांव में 18 अप्रैल की रात युवती घर में सोई थी। रात्रि 12 बजे के लगभग गांव के ही दो युवक घर में घुसे और युवती का मुंह दबाकर उठा ले गए। घर के पास खेत में ले जाकर दोनों ने युवती से गैंगरेप किया और विरोध करने पर युवती को मारपीट भी की। आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग निकले। बदहवास हालत में घायल युवती घर पहुंची और अपनी मां को सारी बात बताई। परिजन पीड़िता को लेकर बिनौली थाने पहुंचे और दो युवकों को नामजद कराते हुए तहरीर दी। इस मामले में तीन दिन बीत जाने के बाद भी बिनौली रिपोर्ट रिपोर्ट दर्ज नहीं की। आरोपी युवक गांव में खुले घूम रहे हैं और पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी दी जा रही है। पुलिस द्वारा कार्रवाई न करने से पीड़ित परिवार भयभीत है। शनिवार को पीड़ित युवती अपने परिजनों के साथ एसपी से मिली और मामले में कार्रवाई की मांग की। एसपी ने बिनौली पुलिस को मामले में जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए है।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed