फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gangnahar will be operational at midnight today

आज आधी रात में चालू हो जाएगी गंगनहर

Sat, 14 Nov 2020 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2020 12:48 AM IST
विज्ञापन
Gangnahar will be operational at midnight today
मेरठ। सफाई के लिए एक महीने से बंद चल रही गंगनहर शनिवार आधी रात को चालू कर दी जाएगी। हरिद्वार से नहर में गंगाजल छोड़ दिया जाएगा। यह 17 नवंबर की सुबह तक भोला की झाल पर पहुंच जाएगा। इसके बावजूद वाटर ट्रीटमेंट प्लांट चालू नहीं हो सकेगा। इसके चलते शहरवासियों को गंगाजल के लिए अभी और इंतजार करना होगा।
विज्ञापन

रजबहों और माइनरों की वार्षिक सफाई के लिए गंगनहर को गत 15 अक्तूबर की आधी रात से एक महीने के लिए बंद कर दिया गया था। नहर का पानी पूरी तरह बंद होने के बाद सिंचाई विभाग ने सफाई शुरू करा दी थी। वहीं नहर बंदी के दौरान ही भोला की झाल पर बने वाटर ट्रीटमेंट प्लांट की भी सफाई होती है। 20 दिन में होने वाली सफाई के लिए प्लांट को समय से साफ करना पड़ता है। इस बार ऐसा नहीं हो सका। नगर निगम और जल निगम की भुगतान को लेकर चली लंबी रार के बीच डीएम के. बालाजी को आना पड़ा। उनके हस्तक्षेप के बाद नहर की सफाई का काम 19 दिन बाद गत 3 नवंबर को चालू हो सका था। डीएम ने जल निगम की नागर कार्य इकाई को फटकार लगाते हुए प्लांट की सफाई कर 15 दिन के अंदर यानि 18 नवंबर तक चालू करने के निर्देश दिए। हालांकि ऐसा नहीं हो सकेगा। अभी तक प्लांट की सफाई और मरम्मत का काफी काम बाकी है। जल निगम के परियोजना प्रबंधक रमेश चंद्रा का कहना है कि प्लांट की सेटलिंग बेसिन की सफाई हो चुकी है। प्लांट के अंदर काम तेजी से चल रहा है। काम पूरा होते ही प्लांट चालू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed