{"_id":"68a396ac4485ad5380029ddb","slug":"gangas-water-level-rises-embankment-damaged-flood-threat-looms-meerut-news-c-228-1-mwn1001-103568-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटबंध क्षतिग्रस्त, बाढ़ का खतरा मंडराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा का जलस्तर बढ़ा, तटबंध क्षतिग्रस्त, बाढ़ का खतरा मंडराया
विज्ञापन
हस्तिनापुर। गंगा के जलस्तर में वृद्धि हो गई है। गंगा का जलस्तर दोबारा से बढ़ने से कटान शुरू हो गया है। कई स्थान पर गंगा ने तटबंध को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है जिससे जल स्तर बढ़ता है तो खादर क्षेत्र में बाढ़ का खतरा बना रहेगा।
बिजनौर बैराज पर तैनात अवर अभियंता पीयूष कुमार ने बताया कि सोमवार शाम पांच बजे बिजनौर बैराज से 1.62 लाख क्यूसेक और हरिद्वार से 1.56 लाख क्यूसेक पानी पहुंच गया। सोमवार को जल स्तर में वृद्धि दर्ज की गई। पहाड़ी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश के कारण गत पांच अगस्त को गंगा नदी उफान पर आ गई थी। इसके बाद गंगा के तटबंध टूट गए थे और पानी बाहर निकल गया दर्जनों गांव में हजारों हेक्टेयर फसल बर्बाद हो गई लोग उसी मंजर को याद कर घबरा रहे हैं।
बस्तोरा नारंग में हो रहा कटान*
ग्रामीण भूपेंद्र ने बताया कि उनके गांव के समीप इस समय गंगा नदी का भीषण कटान चल रहा है। जिसमें गंगा किनारे फसल गंगा में समा रही है और गंगा उनके गांव की ओर लगातार बढ़ती जा रही है। इस समय चल रहे गंगा नदी के कटान से ग्रामीण पूरी तरह सहमे हैं। उन्होंने बताया कि किसी शासन प्रशासन की ओर से गंगा के कटान को रोकने के लिए उनके गांव के समीप कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए। जिस कारण ग्रामीणों को भारी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है।