फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga's water level recedes for the third consecutive day; hopes for relief in flood-affected areas.

Meerut News: गंगा का जलस्तर तीसरे दिन भी घटा, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत की उम्मीद

Sun, 09 Aug 2026 10:14 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:14 PM IST
विज्ञापन
Ganga's water level recedes for the third consecutive day; hopes for relief in flood-affected areas.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हस्तिनापुर। पहाड़ों और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का दौर धीमा पड़ने के साथ ही गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है। इससे गंगा किनारे बसे गांवों और बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि नदी में अभी भी पर्याप्त मात्रा में पानी बह रहा है, जिसके चलते तटवर्ती क्षेत्रों में निगरानी जारी है।
रविवार दोपहर 2:00 बजे हरिद्वार के भीमगौड़ा बैराज का गेज 291.95 मीटर दर्ज किया गया, जबकि यहां से गंगा में 85,710 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा था। वहीं बिजनौर बैराज पर दोपहर 2:00 बजे गंगा का गेज 218.50 मीटर दर्ज हुआ और यहां से 1,05,540 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज रहा।
विज्ञापन

पिछले दिनों लगातार बढ़े जलस्तर के कारण हस्तिनापुर खादर क्षेत्र के। निचले इलाकों के कई गांवों के जंगल में पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन गए थे। गंगा का पानी खेतों और जंगलों तक पहुंच गया था। कई स्थानों पर कटान के कारण ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ा। जलस्तर में गिरावट के बाद अब धीरे-धीरे हालात सामान्य होने की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed