{"_id":"63c464760cc68603c84d1340","slug":"ganganagar-police-station-will-now-operate-from-the-new-building-city-news-mrt6217580200-2023-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Meerut News: अब गंगानगर थाने का नया पता हुआ एन ब्लॉक, मवाना रोड से किया गया शिफ्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Meerut News: अब गंगानगर थाने का नया पता हुआ एन ब्लॉक, मवाना रोड से किया गया शिफ्ट
विज्ञापन
अब नए भवन से संचालित होगा गंगानगर थाना
गंगनागर (मेरठ)। मवाना रोड से गंगानगर थाने को एन ब्लॉक स्थित नए भवन में रविवार को स्थानांतरित कर दिया गया। अब पुराने थाने के स्थान पर गंगानगर पुलिस चौकी रहेगी। वहीं, सीओ सदर देहात का कार्यालय यथावत रहेगा। कार्यालय का एक नंबर भी जारी किया गया है। नया थाने का भवन आधुनिक है। यहां छत पर 50 से अधिक सोलर पैनल लगे हैं। इससे बिजली की खपत बेहद कम हो जाएगी। भूतल पर थाना प्रभारी कार्यालय, हवालात, मालखाना, कंप्यूटर कक्ष आदि बनाए गए हैं। ऊपर के तलों पर सिपाहियों की बैरक बनाई गई हैं। करीब साढे़ छह करोड़ रुपये की लागत से नया भवन तैयार किया गया है।
थाना प्रभारी दिनेश प्रताप सिंह ने बताया कि थाने थाने के औपचारिक उद्घाटन के लिए उच्चाधिकारियों से मिलकर जल्द ही तिथि तय की जाएगी। उन्होंने बताया कि गंगानगर थाने का सीयूजी नंबर 7839855504 है। वहीं, अब कार्यालय का नंबर 6398600989 भी जारी कर दिया गया है। सीयूजी नंबर थाना प्रभारी के पास ही रहेगा।
---
2019 में शुरू हुआ था निर्माण
- गंगानगर एन ब्लॉक में करीब 2759 वर्ग मीटर भूमि पर नए भवन का निर्माण वर्ष 2019 में शुरू हुआ था। कोरोना काल में इसका निर्माण कार्य बंद रहा। अब थाने का निर्माण कार्य पूरा हो गया है।
विज्ञापन
---
19 सितंबर 2015 को हुई थी घोषणा, राजेश भारती रहे पहले प्रभारी
मवाना रोड पहले इंचौली थाना क्षेत्र में आता था। यहां गंगानगर चौकी बनी थी, वहीं, बराबर में सीओ सदर देहात का कार्यालय था। बड़ी आबादी और गंगानगर से इंचौली की अधिक दूरी की समस्याएं सामने आईं तो 19 सितंबर 2015 को गंगानगर थाने की घोषणा की गई। इसमें पहले थाना प्रभारी राजेश भारती रहे।
---
थाने में तीन चौकी और दो चेकपोस्ट
- गंगानगर क्षेत्र काफी बड़ा है। इस क्षेत्र में 12 गांव और नगरीय आबादी आती है। इसमें गंगानगर, रजपुरा, आईआईएमटी चैराहा पुलिस चौकी हैं जबकि उल्देपुर, सीएनजी पंप एवं बक्सर टेंपो अड्डा चेकपोस्ट हैं।