फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga water supply stopped, six lakh population did not get water

गंगाजल की आपूर्ति ठप, छह लाख की आबादी को नहीं मिला पानी

Thu, 01 May 2025 02:38 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 01 May 2025 02:38 AM IST
विज्ञापन
Ganga water supply stopped, six lakh population did not get water
मेरठ। जल निगम की ओर से कंपनी को भुगतान न होने पर कर्मचारियों की हड़ताल और क्लोरीन न मिलने के कारण मंगलवार शाम पांच बजे से बुधवार शाम पांच बजे तक गंगाजल की आपूर्ति ठप रही। सिर्फ 10 मिनट ही आपूर्ति चालू हुई, तभी भोला की झाल पर व्यवस्था धड़ाम हो गई। महानगर में करीब छह लाख की आबादी को दो दिन से गंगाजल नहीं मिला। खासतौर मुस्लिम बहुल इलाके में पानी न मिलने को लेकर हाहाकार मच गया। हालात बेकाबू होने पर नगर निगम से पानी के टैंकर भेजकर लोगों की प्यास बुझाई गई। लोगों ने काफी हंगामा किया। इसके बावजूद निगम के अफसरों की नींद नहीं टूटी।
विज्ञापन

गंगनहर स्थित भोला की झाल पर 50 एमएलडी का प्लांट लगा है। यहां से महानगर को गंगाजल मिलता है। सर्किट हाउस, घंटाघर स्थित टाउन हॉल, शर्मा स्मारक और विकासपुरी में सीधा गंगाजल पहुंचता है। इससे करीब छह लाख आबादी में पानी सप्लाई होता है। इस प्लांट की जिम्मेदारी जल निगम ने एक कंपनी को दी है। करीब पांच महीने से कंपनी का जल निगम ने भुगतान नहीं किया है। इसे लेकर पत्राचार चल रहा है। अब क्लोरीन भी खत्म हो गया। इसके चलते गंगाजल की आपूर्ति बाधित हुई। निगम के अधिकारियों ने जल निगम के अधिशासी अभियंता से फोन पर बात की। बुधवार को दिनभर लोगों के घरों में गंगाजल नहीं पहुंचा तो हंगामा शुरू हो गया। कई जगह पर निगम ने अवर जलाशय की पाइप लाइन से लोगों के घर पानी पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन वार्ड-76, वार्ड-89 सहित कई मुस्लिम बहुल इलाके में पानी के लिए मारामारी रही।
विज्ञापन

पार्षद के पति शाहिद अब्बासी ने बताया कि नगर निगम से पानी के टैंकर मंगवाकर लोगों को पानी उपलब्ध कराया है। बुधवार शाम पांच बजे सिर्फ 10 मिनट के लिए गंगाजल की सप्लाई चालू हुई थी। बताया गया कि गंगनहर पर प्लांट खराब हो गया है। जलकल विभाग के सहायक अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि देर रात तक सप्लाई चालू हो जाएगी। क्लोरीन पहुंचा दिया गया है। शुद्ध गंगाजल लोगों के घर पहुंच जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed