फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga water level falls, water discharge from barrage reduces

Meerut News: गंगा के जलस्तर में गिरावट, बैराज से पानी का डिस्चार्ज घटा

Thu, 13 Aug 2026 07:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 07:52 PM IST
विज्ञापन
Ganga water level falls, water discharge from barrage reduces
गुरुवार को कम हुआ गंगा का जलस्तर स्रोत संवाद
हस्तिनापुर। गंगा नदी के जलस्तर में बृहस्पतिवार को गिरावट दर्ज की गई। भीमगौड़ा और बिजनौर बैराज पर जलस्तर के साथ पानी के डिस्चार्ज में भी कमी आई है। इससे गंगा किनारे बसे खादर क्षेत्र के लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद जगी है। हालांकि, कई स्थानों पर जलभराव और रास्तों की स्थिति अभी सामान्य नहीं हुई है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार दोपहर 2:00 बजे भीमगौड़ा बैराज से 75,161 क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज चल रहा था। वहीं बिजनौर बैराज से 87,202 क्यूसेक दर्ज किया गया। पिछले दिनों की तुलना में दोनों बैराज पर जलस्तर और पानी के बहाव में कमी दर्ज की गई है। जलस्तर में गिरावट के बाद गंगा के आसपास के क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य होने की उम्मीद है। खादर क्षेत्र के ग्रामीणों का कहना है कि पानी कम होने से राहत मिल रही है, लेकिन खेतों और संपर्क मार्गों पर जमा पानी के कारण परेशानी अभी बनी हुई है। कई स्थानों पर रास्तों के किनारे की मिट्टी दलदल में तब्दील होने से आवागमन प्रभावित हो रहा है। गंगा के गिरते जलस्तर से ग्रामीणों को आने वाले दिनों में और राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed