फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga is a symbol of faith and economy of the country: CM

देश की आस्था और अर्थव्यवस्था का प्रतीक है गंगा: सीएम

Tue, 28 Jan 2020 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jan 2020 12:06 AM IST
विज्ञापन
Ganga is a symbol of faith and economy of the country: CM
बिजनौर में बैराज पर गंगा यात्रा के शुभारंभ पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जल भेंट करते गंगा वि? - फोटो : BIJNOR
देश की आस्था और अर्थव्यवस्था का प्रतीक है गंगा : सीएम
विज्ञापन

बिजनौर/मुजफ्फरनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा हमारी आस्था के साथ अर्थव्यवस्था का प्रतीक है लेकिन व्यक्तिगत स्वार्थों के लिए इसके अस्तित्व को खतरे में डाल दिया गया है। गंगा को निर्मल बनाना सरकार ही नहीं समाज का भी दायित्व है। प्रधानमंत्री ने गंगा को स्वच्छ और अविरल बनाने के लिए 28 हजार करोड़ की परियोजना की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि गंगा किनारे गंगा तालाब, गंगा मैदान, गंगा पार्क, जिम एवं नर्सरी का विकास किया जाएगा। फलदार बाग लगाने पर किसान को तीन वर्ष तक मानदेय देंगे। किसान आर्गेनिक खेती करेंगे तो उनके उत्पाद के साथ गंगा मां का प्रसाद जुड़ा होगा। इसकी ब्रांडिंग भी सरकार करेगी।
बिजनौर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गंगा बैराज घाट पर करीब 25 मिनट पूजन के बाद गंगा यात्रा का शुभारंभ किया। पूजन से पूर्व उन्होंने गंगा का आचमन भी किया। हरिद्वार व शुक्रताल से आए 101 पंडितों ने पूजन कराया। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार के प्रयास से आज गंगा की धारा फिर से निर्मल हुई है। अगर दिल्ली की राज्य सरकार ने अपना कर्तव्य निभाया होता तो आज यमुना भी इतनी पवित्र होती।
विज्ञापन

जनसभा में उन्होंने कहा कि पहली सरकारों में कांवड़ यात्रा को रोका जाता था। अब कांवड़ियों पर सरकारी हैलीकॉप्टर से फूल बरसाए जाते हैं। सभी को अपनी आस्था के अनुसार जीवन जीने की स्वतंत्रता है। 500 सालों से अटके अयोध्या मुद्दे का समाधान हो गया है। अगर सही नीयत हो तो, सभी काम पूरे होते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मां गंगा की धारा को निर्मल करने के लिए जो संकल्प लिया है उसे पूरा करने में प्रदेश सरकार कोई कसर नहीं छोड़ेगी। कहा कि गंगा देश की आस्था और अर्थव्यवस्था दोनों को जोड़ती है। गंगा किनारे भारत की 40 फीसदी आबादी बसती है। गंगा से ही इस आबादी का व बाकी देश का भरण पोषण होता है। मुख्यमंत्री शीशमहल से गंगा रथ में सवार होकर रामराज (मुजफ्फरनगर) के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामराज स्थित मॉडर्न इंटर कॉलेज में जनसभा में सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि गंगा को निर्मल और अविरल बनाने में कोई कमी नहीं छोड़ी जाएगी। सीएम ने कहा कि हमने कोल्हुओं के लाइसेंस ऑनलाइन कर दिए हैं। एक जनपद-एक उत्पाद के तहत मुजफ्फरनगर जिले ने बताया है कि गुड़ की 118 वैरायटियां को आर्गेनिक तरीके से बनाया जा सकता है। उन्होंने रामराज को आगामी विधानसभा चुनाव से पूर्व नगर पंचायत का दर्जा देने का आश्वासन दिया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, केंद्रीय राज्यमंत्री संजीव बालियान, कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा, पूर्व थलसेनाध्यक्ष एवं सांसद वीके सिंह, भाजपा के राष्ट्रीय सह संगठन मंत्री शिवप्रकाश, राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल सहित तमाम विधायक व पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed