फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga Express Way: Meerut to Badaun phase progress at the forefront, target to complete in 36 months

Ganga Express Way: मेरठ से बदायूं चरण की प्रगति सबसे आगे, 36 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य

Tue, 02 Aug 2022 02:43 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 02 Aug 2022 02:43 PM IST
सार

गंगा एक्सप्रेस वे की प्रगति लगातार तेजी पर है। इसकी रिपोर्ट प्रतिदिन शासन को जाएगी। चार चरणों की रिपोर्ट तैयार हो रही है। हालांकि बारिश के कारण परेशानी हो रही है। इसे 36 महीने में काम पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
Ganga Express Way: Meerut to Badaun phase progress at the forefront, target to complete in 36 months
गंगा एक्सप्रेसवे मानचित्र - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ से प्रयागराज तक बनाए जाने वाले गंगा एक्सप्रेसवे के लिए अब रोजाना रिपोर्ट शासन को भेजनी होगी। इसकी शुरुआत भी 28 जुलाई से हो चुकी है। 36 महीनों में 593 किमी के गंगा एक्सप्रेसवे को तैयार करने का लक्ष्य रखा गया है। मेरठ से बदायूं तक पहले चरण का कार्य आईआरबी इन्फ्रास्ट्रक्चर को मिला है।

विज्ञापन


इसके 129 किमी में मिट्टी की खोदाई और सफाई के लिए 98.100 किमी में कार्य पूरा हो चुका है। अभी तक 75.64 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। अगले तीन चरणों का कार्य प्रयागराज तक अड़ानी ग्रुप को दिया गया है। चार चरणों में मेरठ से बदायूं तक का कार्य सबसे आगे है। हालांकि, बारिश के कारण काम में बाधा आ रही है। इस कारण को रिपोर्ट में भी लिख दिया गया है।
विज्ञापन

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में कलक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की, खूब हुई खींचतान, इस बात से हैं खफा

विज्ञापन
विज्ञापन

हाल ही में लखनऊ में औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता ने कुंभ तक गंगा एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा करने का दावा किया था। इसी को देखते हुए कार्य की रोजाना रिपोर्ट तैयार की जा रही है। मेरठ में नौ गांवों से गंगा एक्सप्रेसवे को निकाला जाना है। भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया भी लगभग अंतिम चरणों में पहुंच गई है। गंगा एक्सप्रेसवे पर 18 फ्लाईओवर और आठ रोड ओवरब्रिज बनाए जाएंगे। अभी तक 94 प्रतिशत से अधिक भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है। इसके किनारे औद्योगिक क्लस्टर बनाए जाएंगे।

मेरठ में 47 सरकारी पेड़ काटे जाएंगे
वन विभाग के पास 47 सरकारी पेड़ के काटने की अनुमति मांगी गई है। इस पर प्रक्रिया की जा रही है। वहीं, नौ गांवों की जमीन अधिग्रहण के बाद अब पेड़ों को काटने की प्रक्रिया होगी। हालांकि, अभी तक ऑनलाइन अनुमति नहीं ली गई है।

यह भी पढ़ें: UP: बिजनौर में कलक्ट्रेट पहुंचे सैकड़ों किसान, पुलिस से धक्का-मुक्की, खूब हुई खींचतान, इस बात से हैं खफा

28 जुलाई तक की रिपोर्ट- मिट्टी सफाई और खोदाई
द्वितीय चरण - बदायूं से हरदोई
कुल किमी - 151
अभी तक हुआ कार्य - 104
कुल प्रतिशत - 68.93

तृतीय चरण - हरदोई से उन्नाव
कुल किमी - 155
अभी तक हुआ कार्य - 78
कुल प्रतिशत - 50.44

चौथा चरण - उन्नाव से प्रयागराज
कुल किमी - 156
अभी तक हुआ कार्य - 55
कुल प्रतिशत - 35.12

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed