फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganga Bairaj Pul working is closed in Bijnor and the employment impact of many people

बैराज पुल बंद होने से बेरोजगार हुए सैकड़ों लोग, भारी वाहनों का आवागमन ठप, ढाबों पर सन्नाटा

Sat, 08 Jun 2019 04:50 PM IST
कपिल kapil न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 08 Jun 2019 04:50 PM IST
विज्ञापन
Ganga Bairaj Pul working is closed in Bijnor and the employment impact of many people
गंगा बैराज पुल क्षतिग्रस्त - फोटो : अमर उजाला

मध्य गंगा बैराज का पुल क्षतिग्रस्त होने से केवल वाहनों का आवागमन बाधित नहीं हुआ, बल्कि सैकड़ों लोगों का रोजगार भी ठप हो गया है। मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर स्थित इस पुल से गुजरने वाले वाहनों के कारण कई ढाबों पर अच्छा कारोबार होता था, लेकिन अब इन पर सन्नाटा पसरा है। कुछ पर तो ताला लटक गया है। डेढ़ माह बीतने के बावजूद पुल की मरम्मत का काम पूरा नहीं हो सका। 

विज्ञापन


बता दें कि 19 अप्रैल को मध्य गंगा बैराज का पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इस पुल पर तभी से भारी वाहनों का यातायात बंद है। केवल छोटे वाहन ही पुल से गुजर रहे हैं। पुल बंद होने से मेरठ-पौड़ी नेशनल हाईवे पर सन्नाटा पसरा रहता है। मीरापुर से मुजफ्फरनगर रोड और मीरापुर से देवल तक कई ढाबे हैं। पुल क्षतिग्रस्त होने से पूर्व इस रूट से प्रतिदिन हजारों की संख्या में ट्रक व अन्य बड़े वाहन गुजरते थे। इन्हीं के जरिए ढाबा संचालकों की अच्छी कमाई होती थी। लेकिन अब इन ढाबों पर सन्नाटा पसरा है।
विज्ञापन


न्यू चौधरी हिमालय ढाबा के मालिक आबाद व अरदास निवासी गांव मुझेड़ा बताते हैं कि प्रतिदिन करीब 60 बसें ढाबे पर रुकती थीं। उनके ढाबों से तकरीबन 100 लोगों की रोजी-रोटी चलती थी, लेकिन अब सब ठप है। राजा ढाबा के मालिक मुन्ना निवासी मीरापुर, बताते हैं कि प्रतिदिन ट्रकों व अन्य वाहनों की लाइन लगी रहती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पूजा प्लाजा होटल मालिक महकार सिंह व ठेकेदार विकास शर्मा बताते हैं कि होटल के साथ ही करीब आठ दुकानें संचालित होती हैं। 30 से ज्यादा परिवारों की रोजी-रोटी इस ढाबे से चलती थी। चौधरी ढाबा के इकबाल, इरफान और यहीं पर टायर पंचर की दुकान चलाने वाले मोहम्मद इकबाल निवासी गढ़ी मुझेड़ा का कहना है कि पूरा कारोबार ठप हो गया है। बीआईटी के पास संचालित अनुबंधित ढाबा डबल सेवन स्टार पर यूपी व उत्तराखंड की 100 से भी ज्यादा रोडवेज बसें प्रतिदिन रुकती थीं। इस ढाबे के बंद होने से करीब 200 लोगों का रोजगार बंद हो गया है।

यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत
बैराज पुल क्षतिग्रस्त होने से बिजनौर और मुरादाबाद जाने वाले यात्रियों के लिए बड़ी मुसीबत हो गई। रोडवेज बसों का संचालन मुजफ्फरनगर से बैराज पुल तक हो रहा है। यात्रियों को पुल पैदल पार करना पड़ता है। इसके बाद बिजनौर की ओर जाने के लिए दूसरी बस मिलती है। दिन में तो बसों की व्यवस्था ठीक रहती है, लेकिन शाम के बाद परेशानी शुरू हो जाती है। दोनों ओर रोडवेज की बसों का तालमेल ठीक नहीं है। इसके चलते यात्री परेशान रहते हैं। रात को तो बसें मिलती ही नहीं हैं।

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें


https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed