फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang who bought stolen bars in Sardhana busted, nine arrested

सरधना में चोरी का सरिया खरीदने वाले गैंग का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार

Thu, 09 Sep 2021 01:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 01:44 AM IST
विज्ञापन
Gang who bought stolen bars in Sardhana busted, nine arrested
सरधना में चोरी का सरिया खरीदने वाले गैंग का भंडाफोड़, नौ गिरफ्तार
विज्ञापन

मेरठ। कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर चोरी का सरिया खरीदने वाले गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ कर दिया। सरधना थाना पुलिस की साठगांठ से यह धंधा चलने का अंदेशा था। एसपी देहात ने छापा मारकर नौ लोगों को गिरफ्तार किया। एक आरोपी भाजपा विधायक संगीत सोम के पीए शेखर सोम का भांजा बताया गया है। पुलिस से मारपीट करने के मामले में शेखर सोम पहले से वांछित चल रहा था।
सरधना थानाक्षेत्र के टेहरकी गांव निवासी पूर्व प्रधान वसीम कुदूस का कांवड़ मार्ग गंगनहर पटरी पर मानपुरी के पास झिलमिल होटल है। यह होटल वसीम से कुछ समय पहले मुल्हैडा गांव निवासी जयंत ने ठेके पर लिया था। पुलिस को कुछ समय से सूचना मिल रही थी कि इस होटल पर ट्रकों से सरिया व लोहा आदि लाया जाता है। होटल संचालक की मिलीभगत से इसे चोरी कर बेच दिया जाता है।
विज्ञापन

मुखबिर की सूचना पर मंगलवार रात एसपी देहात केशव कुुमार के नेतृत्व में पुलिस फोर्स ने होटल पर छापा मारा। सरिये से भरे दस ट्रक खड़े मिले, जिनमें से सरिया उतर रहा था और तराजू से तुलाई चल रही थी। पुलिस ने मौके से होटल संचालक जयंत समेत 9 लोगों को पकड़ लिया। भारी मात्रा में लोहे के सरिये व एंगल व एक लाख रुपये से अधिक की नकदी बरामद हुई। तीन आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ आरपी शाही ने बताया कि जयंत के अलावा किशोर कुमार यादव निवासी चेरो थाना हनौत जिला नालंदा बिहार, अल्ताफ, अज्जू और कफिल निवासीगण सुजडू मुजफ्फरनगर, अकरम, आबिद निवासी सौंदत्त परीक्षितगढ़, शाहनवाज निवासी जसोई तितावी मुजफ्फरनगर, सोनू उर्फ शाहनवाज निवासी मुजफ्फरनगर को गिरफ्तार किया गया है। इनके पास से 1,05,670 रुपये की नकदी, लोहा और इलेक्ट्रानिक कांटा बरामद किया है। फरार आरोपी शैंकी निवासी वलहना मंसूरपुर मुजफ्फरनगर, मनोज निवासी वलीदपुर दौराला और अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर दबिश दी जा रही है। पुलिस ने गिरफ्तार नौ आरोपियों को बुधवार जेल भेज दिया।
शेखर सोम भी सिपाही से मारपीट में वांछित
मुख्य आरोपी जयंत भाजपा विधायक संगीत सोम के पीए शेखर सोम का भांजा बताया गया है। शेखर सोम भी एक मुकदमे में नामजद है। उसने एक पुलिसकर्मी के साथ मारपीट की थी। चोरी का सरिया खरीदने वाले इस गैंग को लेकर सरधना क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल
बताया है कि चोरी का सरिया खरीदने का धंधा काफी दिनों से चल रहा था। इसे लेकर सरधना थाना पुलिस की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। शायद यही वजह है कि एसपी देहात ने छापा मारा और थाना पुलिस को जानकारी नहीं है। गिरोह का भंडाफोड़ होने के बाद थाना प्रभारी छुट्टी पर चले गए हैं। इससे पहले जब सिपाही के साथ शेखर सोम ने अभद्रता और मारपीट की थी, तब भी इंस्पेक्टर सरधना छुट्टी पर चले गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed