फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gang war in Delhi Court: Rahuls panic was from Fafunda to Delhi, Meerut used to come in police uniform

रोहिणी कोर्ट में गैंगवार : मेरठ से दिल्ली तक थी राहुल की दहशत, पुलिस की वर्दी में आता था मेरठ

Sat, 25 Sep 2021 02:24 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 25 Sep 2021 02:24 PM IST
सार

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में ढेर हुआ राहुल उर्फ नितिन शातिर अपराधी था। दिल्ली से मेरठ तक उसकी दहशत थी। जरा सी बात पर वह लोगों को गोली मारकर मौत के घाट उतार देता था। राहुल के मारे जाने के बाद पुलिस ने मेरठ में उसके गांव फफूंडा जाकर भी जानकारी ली थी। 

विज्ञापन
Gang war in Delhi Court: Rahuls  panic was from Fafunda to Delhi, Meerut used to come in police uniform
दिल्ली- रोहिणी कोर्ट शूटआउट - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में ढेर हुआ राहुल उर्फ नितिन शातिर अपराधी था। लोगों के बीच उसकी दहशत थी। छोटी-छोटी बातों पर वह गोली मार देता था। टिल्लू गैंग से जुड़कर वह दिल्ली में सुपारी लेकर हत्या, लूट और रंगदारी की वारदात अंजाम दे रहा था। पंचायत चुनाव के दौरान वह गांव में आया था।

विज्ञापन


साढ़े छह लाख के इनामी गैंगस्टर जितेंद्र मान उर्फ गोगी को रोहिणी कोर्ट में मारने वाला शातिर अपराधी राहुल उर्फ नितिन उर्फ केके खरखौदा क्षेत्र के फफूंडा गांव का रहने वाला था। उसके खिलाफ खरखौदा, परीक्षितगढ़ व अन्य कई थानों में गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। मेरठ में लूट और डकैती समेत अपराध की कई वारदातों में शामिल रहा, लेकिन पुलिस उसका सुराग नहीं लगा सकी।
विज्ञापन


यह  भी पढ़ें: यूपी: बिजली को लगा चोरी का ‘करंट’, विभाग को 2100 करोड़ का घाटा, पढ़िए अमर उजाला की खास रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

टिल्लू गैंग से जुड़कर वह दिल्ली में अपराध की वारदातों को अंजाम दे रहा था। राहुल का परिवार गांव में रहता है, जिनसे वह मिलने के लिए अक्सर आता रहता था। पुलिस को यह भी जानकारी मिली है कि राहुल की भाभी ने प्रधान पद के लिए चुनाव लड़ा था। 

इस दौरान वह अपने गांव में आया था। राहुल के मारे जाने के बाद मेरठ पुलिस ने फफूंडा गांव में जाकर जानकारी ली। पुलिस ने लोगों को बताया कि केके ने दिल्ली के रोहिणी कोर्ट में शातिर अपराधी गोगी को दस गोली राहुल ने मारी। जिसके बाद पुलिस वालों ने गोगी को मारने वाले राहुल व उसके साथी को वहीं पर ढेर कर दिया।

टिल्लू ताजपुरिया से जुड़ते ही छोड़ दिया गांव 
पुलिस ने बताया कि राहुल दो साल पहले कुख्यात टिल्लू ताजपुरिया से जुड़ गया था। जिसके बाद उसने गांव छोड़ दिया। टिल्लू से जुड़ने के बाद राहुल ने कई वारदात अंजाम दी थी। परिवार के लोग भी राहुल से किनारा करने लगे थे। बताया कि टिल्लू का गोगी से गैंगवार चल रही थी। राहुल को दिल्ली के बदमाश नहीं जानते थे, जिसके चलते टिल्लू ने राहुल व उसके साथी को गोगी मारने के लिये तैयार किया।

यह भी पढ़ें: रोहिणी कोर्ट शूटआउट: इस लड़की के चक्कर में खून के प्यासे हो गए थे गोगी-टिल्लू, जानें बदले का पूरा किस्सा

शास्त्री नगर में की थी पहली चोरी 
अपराधी राहुल की मौत का पता लगते ही मेरठ पुलिस ने उसका रिकॉर्ड खंगाला। राहुल ने शास्त्री नगर सेंट्रल मार्केट में पहली चोरी की वारदात को अंजाम दिया था। जिसमें नौचंदी पुलिस ने उसको गिरफ्तार किया था। उसके बाद परीक्षितगढ़ और किठौर में लूट की वारदात की। पुलिस उसके खिलाफ दर्ज मुकदमों की जानकारी देर रात तक जुटाती रही। 
 
यह भी पढ़ें: बेहाल व्यवस्थाएं: अफसर सड़क सुरक्षा का पाठ पढ़ा रहे थे, उन्हीं के सामने रोडवेज बस ने ले ली सराफ की जान 

पुलिस की वर्दी में आता था मेरठ
राहुल पर दिल्ली पुलिस ने 50 हजार का इनाम घोषित किया था। दिल्ली पुलिस से बचने के लिए राहुल जब मेरठ आता था तो वह भेष बदल लेता था। कभी वकील बनकर, तो कभी पुलिस की वर्दी में मेरठ आने की बात सामने आई है। रोहिणी कोर्ट में भी वकील की वेशभूषा पहनकर गोगी को गोली मारी गई है।

मेरठ की कचहरी भी असुरक्षित, यहां भी पुलिस गंभीर नहीं
रोहिणी कोर्ट में गोगी की गोलियों से भूनकर हत्या होने के बाद भी मेरठ पुलिस की नींद नहीं टूटी। इससे पहले दिल्ली और मुजफ्फरनगर में भी कोर्ट में पुलिस कस्टडी में बदमाशों की हत्या हुई है। सवाल उठता है कि कचहरी की सुरक्षा को लेकर पुलिस गंभीर नहीं है। कचहरी में तमंचे लेकर घूमते युवकों को खुद पुलिस ने पकड़ा है। न्यायिक अधिकारियों ने भी कई बार सुरक्षा को लेकर पुलिस-प्रशासन को चिट्ठी लिखी है। मेरठ की कचहरी में भी सुरक्षा के इंतजाम नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed