फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रोहिणी कोर्ट शूटआउट: इस लड़की के चक्कर में खून के प्यासे हो गए थे गोगी-टिल्लू, जानें बदले का पूरा किस्सा

Sat, 25 Sep 2021 09:49 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: शाहरुख खान Updated Sat, 25 Sep 2021 09:49 AM IST
विज्ञापन
Delhi Rohini court shootout news Tillu and jitender mann gogi were once best friends
रोहिणी कोर्ट शूटआउट - फोटो : amar ujala
एक-दूसरे की जान के दुश्मन जितेन्द्र गोगी और टिल्लू ताजपुरिया कभी जिगरी दोस्त हुआ था करते थे। इनके बीच जब रंजिश पैदा हुई तो ऐसी की दोनों एक दूसरे को खत्म करने पर अमादा हो गए। जब भी इनको मौका लगता था एक-दूसरे पर हमला कर देते थे। इन दोनों ही गिरोह के बीच कई बार गैंगवार हो चुकी है। इन गैंगवार में एक दर्जन से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है। दिल्ली पुलिस अधिकारियों के अनुसार रंजिश और वर्चस्व की लड़ाई की यह कहानी कुछ वर्ष  पहले शुरू हुई थी. बाहरी दिल्ली के ताजपुर का रहने वाला सुनील मान ताजपुरिया उर्फ टिल्लू और नजदीकी गांव अलीपुर का रहने वाला जितेंद्र गोगी कुछ ही साल पहले तक गहरे दोस्त हुआ करते थे। दोनों ही दबंग थे और वसूली व गुंडागर्दी के धंधे में थे इसलिए कहीं न कहीं आपसी हितों का टकराव होता था। फिर भी दोस्ती थी, लेकिन 2013 में छात्रसंघ के चुनावों के दौरान ये याराना दुश्मनी में तब्दील हुआ। 
Delhi Rohini court shootout news Tillu and jitender mann gogi were once best friends
रोहिणी कोर्ट में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
इस साल दिल्ली यूनिवर्सिटी में छात्रसंघ चुनावों के दौरान गोगी और उसके गैंग ने दो नौजवानों संदीप और रविंदर की गोली मारकर हत्या कर दी। संदीप और रविंदर टिल्लू के साथी और करीबी थी। बस यहीं से टिल्लू गैंग और गोगी गैंग के बीच दुश्मनी हुई और दोनों एक दूसरे के जानी दुश्मन बन गए। 
 
Delhi Rohini court shootout news Tillu and jitender mann gogi were once best friends
कोर्ट में शूटआउट - फोटो : अमर उजाला
2014 में एक नयी खिचड़ी पकना शुरू हुई, पवन एक दबंग आदमी था और इस धंधे के लोग उसका नाम जानते थे। पवन के भाई दीपक की मुलाकात गोगी की रिश्ते की एक बहन से हुई थी और दोनों के बीच गहरा रिश्ता बन रहा था। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Delhi Rohini court shootout news Tillu and jitender mann gogi were once best friends
Delhi Rohini court shootout - फोटो : अमर उजाला
गोगी को पता चला कि दीपक और उसकी बहन के बीच कुछ चक्कर है तो उसने दीपक को धमकियां भेजीं लेकिन पवन का भाई होने के कारण दीपक ने परवाह नहीं की और मुलाकातें जारी रखीं। 
विज्ञापन
Delhi Rohini court shootout news Tillu and jitender mann gogi were once best friends
Delhi Rohini court shootout - फोटो : अमर उजाला
2015 की शुरुआत में दीपक और गोगी की बहन के बीच बात इतनी आगे बढ़ चुकी थी कि अक्सर दीपक खुद को गोगी का जीजा तक कह देता था। जनवरी,2015 में यह बात गोगी को पता चली तो वह आगबबूला हो गया और उसने दीपक का काम तमाम करने की योजना बनाई। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed