{"_id":"5fd5299e8ebc3e3db60821a6","slug":"gang-robbery-active-in-the-city-meerut-news-mrt5153258123","type":"story","status":"publish","title_hn":"जान पहचान का बताकर पैर छूते और फिर लूटपाट करने वाला गैंग शहर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जान पहचान का बताकर पैर छूते और फिर लूटपाट करने वाला गैंग शहर में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेरठ।
जान पहचान बताकर लोगों के पैर छूने और फिर लूटकर फरार होने वाला गैंग शहर में सक्रिय है। सीसीटीवी कैमरे में ऐसे चार बदमाश कैद हुए है। इसके बावजूद पुलिस उन पर कार्रवाई करने को तैयार नहीं है। अधिकारी मुख्यमंत्री कार्यक्रम में व्यस्त है और थानों में रिपोर्ट दर्ज नहीं हो रही है। लोग ऑनलाइन शिकायत कर रहे हैं।
नौचंदी थाना क्षेत्र के कल्याण नगर स्थित चैतन्यपुरम निवासी अशोक कुमार (75) शुक्रवार को पैदल डॉक्टर के यहां जा रहे थे। इसी दौरान स्कूटी सवार दो युवक उनके पास पहुंचे। एक युवक ने अशोक कुमार के पैर छुए और जान पहचान बताई। युवक के तीन साथी भी मौके पर मौजूद थे। दो-तीन मिनट बातचीत के बाद उन्होंने अशोक कुमार से जबरन सोने की अंगूठी उतरवा ली। इससे पहले अशोक कुमार शोर मचाते युवक अपने साथी के साथ स्कूटी से फरार हो गया। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इसकी शिकायत पीड़ित ने नौचंदी पुलिस से की, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। गिरोह ने शुक्रवार को अधिवक्ता अवधेश कुमार से भी इसी तरह अंगूठी लूटी थी। इससे पहले ईव्ज चौराहे के पास गिरोह ने एक बुजुर्ग से इसी तरह लूट की थी। बताया जा रहा है कि यह गिरोह 10 से ज्यादा वारदात कर चुका है।
---
इस गिरोह की शिकायत मिल रही है। सीसीटीवी कैमरे के आधार पर इनकी पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी। लूटा हुआ सामान भी बरामद किया जाएगा। -डॉ. एएन सिंह, एसपी सिटी
विज्ञापन
गजेंद्र