{"_id":"5a65f21b4f1c1b77268b5b4a","slug":"gang-rape-from-women-the-matter-is-related-to-two-communities","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो समुदाय से जुड़ा हुआ है मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो समुदाय से जुड़ा हुआ है मामला
यूपी डेस्क, अमर उजाला, बागपत
Updated Mon, 22 Jan 2018 07:46 PM IST
विज्ञापन
महिला के साथ गैंगरेप
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी के बागपत में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपियों ने महिला के साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। मामला दो समुदाय से जुड़ा हुआ है। पुलिस विवेचना में लगी हुई है।
विज्ञापन
पढ़ें : दो सगी बहनों से साढ़े चार साल तक गैंगरेप, घर लौट आई एक बेटी ने सुनाई आपबीती
विज्ञापन
पीड़ित महिला के पति ने बताया कि गांव का ही एक व्यक्ति उसकी पत्नी पर गलत नजर रखता है। गली से गुजरते समय छेड़छाड़ करता है। एक दिन आरोपी ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर उसकी पत्नी के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। विरोध करने पर पर गाली-गलौज कर मारपीट की। धमकी दी कि किसी के सामने मुंह खोला तो जान से मार दिया जाएगा। आरोपी दूसरे समुदाय के है। आरोपी उन पर समझौते का भी दबाव बना रहे हैं। उसकी तहरीर पर कोर्ट के आदेश पर आरोपी रामवीर, अमित और एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। बड़ौत कोतवाली एसएसआई हेमेंद्र बालियान ने बताया कि प्रथम दृष्टता मामला रुपये के लेनदेन का प्रतीत हो रहा है। केस की विवेचना के आधार पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
ससुर पर दुष्कर्म करने की कोशिश
दहेज की मांग को लेकर विवाहिता को उसके ससुरालियों ने प्रताड़ित किया। उसके साथ मारपीट करते हैं। आरोप है कि उसके ससुर ने उसके साथ दुष्कर्म की कोशिश की। विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर सिंघावली अहीर थाने में पति, ससुर समेत सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस ने केस की विवेचना शुरू कर दी।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/