{"_id":"5e87918e8ebc3e76aa59c173","slug":"gang-committing-fake-id-in-the-name-of-so-bhavnpur-meerut-news-mrt4763988179","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसओ भावनपुर के नाम से फर्जी आईडी बना ठगी कर रहा गिरोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसओ भावनपुर के नाम से फर्जी आईडी बना ठगी कर रहा गिरोह
विज्ञापन

मेरठ। सोशल मीडिया पर पुलिस प्रशासन के आला अधिकारियों की फर्जी आईडी बनाकर और प्रोफाइल फोटो लगाकर ठगी की जा रही है। संयुक्त व्यापार संघ मंत्री सुधांशु को इसका शिकार बनाने का प्रयास किया गया।
व्यापारी नेता सुधांशु के पास फेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी गई। जिस पर एसओ भावनपुर लिखा था। उसके बाद फेसबुक मेसेंजर पर चैट शुरू कर दी। हालचाल जानने के बाद उस व्यक्ति ने पूछा कि आप गूगल पे यूज करते हैं। उसने अपने अकाउंट में कुछ समस्या बताकर कहा कि मैं आपके अकाउंट में कुछ राशि डलवा रहा हूं। जिस पर संयुक्त व्यापार संघ मंत्री सुधांशु ने अपना गूगल पे अकाउंट नंबर उन्हें दे दिया। जिसके बाद व्यक्ति की कॉल आई। उन्होंने बोला एसओ भावनपुर ने आपके अकाउंट में 25 हजार रुपये ट्रांसफर करने को कहा है। सुधांशु ने कहा ठीक है। उसके बाद उस व्यक्ति ने कहा एक रुपया भेज रहा हूं। लेकिन इससे पहले ठगी होती सुधांशु समझ गए। उन्होंने मामले के बारे में एसएसपी को अवगत कराया। इसके बाद मामले में वर्तमान भावनपुर एसओ ने जानकारी ली। इसके अलावा भावनपुर एसओ के नाम से विकासपुरी के एक व्यक्ति से भी इस तरह की ठगी का प्रयास किया गया। हालांकि, उन्होंने मामले को समझते हुए गूगल पे अकाउंट नहीं दिया।
नया तरीके से गिरोह कर रहा ठगी
फर्जी फाइनेंस कंपनी और एटीएम कार्ड का पिन मांगकर पैसों की ठगी का तरीका पुराना हो गया है। अब ठगों ने नया तरीका निकाला है। युवाओं में गूगल पे का अधिक चलन है। जिसको लेकर ठगों ने गूगल पे के माध्यम से लोगों को ठगना शुरू किया है। ठग गूगल पे पर एक रुपया भेजकर आपके अकाउंट सहित पूरा डाटा चेक कर लेते हैं। आपके खाते में 20 हजार डालने के बजाय आप ही के अकाउंट से पैसे गायब कर देते हैं। जिससे अलर्ट रहने की जरूरत है। एसएसपी अजय साहनी ने कहा कि साइबर सेल को जांच के लिए लगाया गया है।