फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganesh Visarjan 2019: Heavy vehicles banned in Meerut-Delhi road today for ganpati immersion

मेरठ-दिल्ली रोड पर आज भारी वाहन प्रतिबंधित, ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान, अतिरिक्त फोर्स तैनात

Thu, 12 Sep 2019 11:39 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: Dimple Sirohi Updated Thu, 12 Sep 2019 11:39 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Visarjan 2019: Heavy vehicles banned in Meerut-Delhi road today for ganpati immersion
मेरठ-दिल्ली एक्सप्रेस वे

गंगनहर मुरादनगर पर गुरुवार को गणेश मूर्ति विसर्जन के मद्देनजर यातायात पुलिस ने ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। इसके तहत मेरठ-दिल्ली रोड पर भारी वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। 

विज्ञापन


इन्हें वैकल्पिक मार्गों से निकाला जाएगा। डायवर्जन प्लान सुबह 10 बजे से लागू होकर मूर्ति विसर्जन संपन्न होने तक जारी रहेगा। एसपी ट्रैफिक श्याम नारायण सिंह ने बताया कि मूर्ति विसर्जन के लिए अत्यधिक वाहन आएंगे। लिहाजा यातायात व्यवस्था सुचारू रखने के लिए मेरठ रोड पर अतिरिक्त फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंजानें कब और कैसे करना है भगवान श्रीगणेश का विसर्जन, यह है शुभ मुहूर्त
विज्ञापन
विज्ञापन


मुरादनगर गंगनहर में जिले के अलावा नोएडा, दिल्ली, हापुड़ व मेरठ से श्रद्धालु गणेश चतुर्थी के बाद मूर्ति विसर्जन के लिए आना शुरू कर देते हैं। यह सिलसिला एक सप्ताह तक चलता है। अंतिम दिनों में श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ने के कारण मेरठ रोड पर जाम लगना शुरू हो जाता है। श्रद्धालु ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि वाहनों से डीजे व बैंड-बाजे के साथ आते हैं। हाईवे पर जाम की स्थिति बनती है। 

ये रहेगा रूट डायवर्जन प्लान

-गाजियाबाद से मेरठ जाने वाले भारी वाहन एएलटी चौराहे से सीधे एनएच-58 (मेरठ रोड) होकर वाया हापुड़ चुंगी से डासना, हापुड़ होकर जा सकेंगे।
-मेरठ से गाजियाबाद आने वाले वाहन राज चौपला मोदीनगर से डायवर्ट होकर वाया भोजपुर, हापुड़ होकर आ सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed