फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Ganesh Mahotsav...Pooja, Maha Aarti, immersion processions were carried out in pandals.

गणेश महोत्सव...पंडालों में पूजन, महाआरती, विसर्जन यात्राएं निकालीं

Sat, 30 Aug 2025 02:46 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 02:46 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Mahotsav...Pooja, Maha Aarti, immersion processions were carried out in pandals.
मेरठ..कंवलजीत..डालम पाड़ा स्थित सत्यनारायण मंदिर में विराजमान हुए गणेश जी का पूजन करते श्रद्धालु
मेरठ। शहर के विभिन्न मंदिरों और गणेश पंडालों में शुक्रवार को भक्ति और उत्साह के माहौल में गणपति की पूजा-अर्चना की गई। कई क्षेत्रों में गणपति की विसर्जन यात्राएं भी निकाली गईं।
विज्ञापन

आदर्शनगर श्री सिद्धि् विनायक गणपति मंदिर कल्याणी में पंडित गणेश ठाकुर ने पूजन किया। सुबह अर्चनाकर 1001 मोदक का भोग लगाया गया। शोडशो उपचार पूजा, पंचामृत से अभिषेक और आरती हुई। सायंकाल महाआरती की गई। इस दौरान अतुल गुप्ता, आलोक, वैभव रहे। वेस्ट एंड रोड स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी एवं शनि शक्तिपीठ में महामंडलेश्वर पीठाधीश्वर महेंद्र दास महाराज ने पूजन किया।
विज्ञापन

थापरनगर में शुक्रवार को पार्वती नंदन गणेश जी की आरती हुई। अभिमन्यु ने बताया कि पुरोहित सुरेश ने विसर्जन से पूर्व हवन और धार्मिक अनुष्ठान किए। शुभ मुहूर्त में गणेश प्रतिमा को ढोल ताशे बजाते हुए विसर्जन के लिए नाचते गाते ले जाया गया। अबीर गुलाल से होली भी खेली गई। महिलाएं महाराष्ट्र के परंपरागत परिधान पहनकर यात्रा में शामिल हुईं। इस दौरान राइमा, नैना शर्मा, मिशा वर्मा, शिवानी, आन्या, अभिमन्यू, अर्जुन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, बेगमबाग में गणेश उत्सव के तीसरे दिन शुक्रवार सुबह अमित कश्यप ने मंगला आरती की। यजमान श्रेया वर्मा, प्रियंका वर्मा, अतुल, राजू वर्मा रहे। महाआरती का सौभाग्य आशीष सैनी को प्राप्त हुआ। युवाओं ने नृत्य के साथ भोले शंकर की झांकी प्रस्तुत की। राधा और कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। इसमें मयूर नृत्य ने भी सभी का मन मोह लिया। इस अवसर पर शरद वर्मा, सिमरन वर्मा, प्राची कश्यप, अंशुमन, दक्ष, मयूरी आदि रहीं।
पीएल शर्मा रोड स्थित खटीक मोहल्ला में पांचवां गणेश महोत्सव मनाया गया। खटीक समाज के प्रमुख मुकुल सोनकर ने बताया कि यहां सुबह और शाम को गणपति को मोदक का भोग लगाया जाता है। पंडाल में महिलाओं ने भजन कीर्तन किया। इस अवसर पर मुकुल, शुभम, नितिन, रोहित, मनु, अतुल, रोहित, लक्खा खटीक, राम, विशाल रहे। सूर्या पैलेस स्थित शिवशक्ति मंदिर में गणेश विसर्जन कार्यक्रम हुआ। पूजन के बाद आरती और भोग लगाया गया।
सायंकाल में कीर्तन हुआ। भोग प्रसाद वितरण किया। विसर्जन यात्रा में भगवान गणेश को रथ पर विराजमान किया गया। अमीर गुलाल उड़ाकर गणेश भजनों पर लोगों ने नृत्य किया। भंडारे में सभी ने प्रसाद ग्रहण किया। इस अवसर पर राकेश गर्ग, मथुरेश गोयल, राजीव शर्मा, अरविंद शर्मा, रजनी गुप्ता, अंशु शर्मा, स्वीटी रस्तोगी, संगीता मित्तल, अंजू सिंघल, बबीता गुप्ता रहीं।

शास्त्रीनगर एल-ब्लॉक तिकोना पार्क में गणेश मंदिर में हरि पुजानी की टीम की ओर से बालाजी की चौकी में भजनों की प्रस्तुति दी गई। महाआरती और पूजन के बाद कार्यक्रम आरंभ हुआ। इस अवसर पर नरेश चंद्र अग्रवाल, नवीन चंद्र अग्रवाल, सुभाष चंद्र गोयल आदि रहे। नौचंदी स्थित श्री बालाजी मंदिर में आचार्य मनीष स्वामी के नेतृत्व में महाआरती हुई। इस दौरान सुमित सैनी, ज्ञानेश्वर शर्मा, राजेंद्र शर्मा, राकेश शर्मा, और प्रेमचंद जैसे भक्त उपस्थित रहे। सूरजकुंड रोड के हनुमानपुरी में शीश का दानी समर्पण चैरिटेबल ट्रस्ट की शालिनी अग्रवाल और सुशील गुप्ता ने गणेश जी की आरती की।

मेरठ..कंवलजीत..डालम पाड़ा स्थित सत्यनारायण मंदिर में विराजमान हुए गणेश जी का पूजन करते श्रद्धालु

मेरठ..कंवलजीत..डालम पाड़ा स्थित सत्यनारायण मंदिर में विराजमान हुए गणेश जी का पूजन करते श्रद्धालु

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed