फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   gandhis idiology is still relevent today

गांधी की विचारधारा आज भी प्रासंगिक

Fri, 21 Feb 2020 02:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 02:12 AM IST
विज्ञापन
gandhis idiology is still relevent today
मेरठ। मेरठ कॉलेज के इतिहास विभाग में बृहस्पतिवार को एक दिवसीय अतिथि व्याख्यान हुआ। इसमें मुख्य अतिथि एवं वक्ता इंदिरा गांधी रेवाड़ी यूनिवर्सिटी के प्रो. जीआर मलिक ने व्याख्यान दिया। उन्होंने गांधीवादी विचारधारा एवं वर्तमान में प्रासंगिकता विषय पर कहा कि गांधी जी के विचार लोक दृष्टि एवं विशिष्ट विचारधारा की दृष्टि से प्रासंगिक हैं। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका में किए असहयोग आंदोलन से लेकर भारत में चलाए जाने वाले असहयोग, सविनय एवं भारत छोड़ो आंदोलनों पर प्रकाश डाला। उन्होंने भगत सिंह की फंासी, सुभाष चंद्र बोस से गांधी जी का विवाद एवं पटेल से गांधी की मत भिन्नता पर भी प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि गांधी जी ने 1945 में ही नेहरू को उत्तराधिकारी घोषित कर दिया था। प्रो. मलिक ने गांधी जी के अंहिसा, समाजवाद संबंधी एवं लघु उद्योगों संबंधी विचारधारा विवरण दिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अर्चना सिंह ने की तथा संचालन डॉ. चंद्रशेखर भारद्वाज ने किया। यहां डॉ. राजकुमार सांगवान और डॉ. वकुल रस्तोगी ने प्रो. मलिक को पौधा भेंट किया। कार्यक्रम में हितेश कुमार, टिंकू कुमार, प्रियंका एवं निशांत का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed