फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Gandhi and Shastri Jayanti celebrated at Kinauni Sugar Mill

Meerut News: किनौनी शुगर मिल में मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

Thu, 02 Oct 2025 07:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Oct 2025 07:49 PM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri Jayanti celebrated at Kinauni Sugar Mill
रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि दी।
रोहटा। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के उपलक्ष्य में किनौनी चीनी मिल में इकाई प्रमुख केपी सिंह ने दोनों महान विभूतियों के चित्र पर माल्यार्पण श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर परमानंद चौहान, संजीव गुप्ता, जयवीर सिंह मौजूद रहे। वहीं, श्री शालिगराम शर्मा पीजी कॉलेज रासना में दोनों विभूतियों की जयंती श्रद्धा और उत्साहपूर्वक मनाई गई। उनके चित्रों पर माल्यार्पण कर नमन किया। डॉ. भीमराव अंबेडकर को पुष्प अर्पित कर संविधान के अंगीकरण के 75 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में जीवन दर्शन पर विचार व्यक्त किए। प्रबंध समिति के सचिव प्रदीप त्यागी ने गांधी व शास्त्री के आदर्श जीवन पर प्रकाश डाला। इस मौके पर मदनपाल, डॉ. संदीप कुमार, डॉ. सुनील कुमार, हरमीत सिंह, डॉ. अंकित कुमार, राजीव कुमार, सुबोध कुमार, शिवांक कुमार उपस्थित रहे।
विज्ञापन


अरनावली में शस्त्र पूजन किया गया
रोहटा। प्राचीन समाधि ओम श्री जाहरवीर गोगा गुरु गोरखनाथ सेवा ट्रस्ट द्वारा गांव अरनावली विजय दशमी के उपलक्ष्य में गोगामढ़ी धाम में शस्त्र पूजन किया गया। भाजपा नेता ऋषिपाल सिंह व शूटिंग क्लब के अध्यक्ष एडवोकेट विवेक शर्मा ने नेशनल शूटर के साथ सभी शस्त्रों का पूजन किया। साथ ही गोगामढ़ी ट्रस्ट के अध्यक्ष विजेंद्र सिंह व ट्रस्ट सचिव विशेष सांगवान ने सभी शस्त्रों का तिलक कर पूजन संपन्न कराया। विजयदशमी के इस पावन पर्व पर मंदिर प्रांगण में त्रिलोक चंद, विपिन सांगवान, योगेश कुमार तोमर, सचिन शर्मा, दिलबर शर्मा उपस्थित रहे।

रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

रोहटा। बजाज शुगर मिल किनौनी में महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed