{"_id":"57cdd1f74f1c1b2556317a12","slug":"gajaanan-ka-aagman","type":"story","status":"publish","title_hn":"गजानन का आगमन, झूम उठे भक्तजन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गजानन का आगमन, झूम उठे भक्तजन
अमर उजाला ब्यूरों
Updated Tue, 06 Sep 2016 02:42 AM IST
विज्ञापन
फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गणेश चतुर्थी के अवसर पर सोमवार को विभिन्न स्थानों पर शोभायात्रा आयोजित की गई। इस दौरान लोगों ने घरों में श्रीगणेश की मूर्ति स्थापित की। शोभायात्रा में जमकर अबीर और गुलाल उड़ा। श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया और गणपति बप्पा के जयकारे लगाए।
श्रीगणेश शोभायात्रा समिति शिव चौक बागपत गेट की ओर से शोभायात्रा का आयोजन किया गया। समिति पदाधिकारियों ने थापरनगर स्थित गुरुद्वारा रोड से शोभायात्रा निकाली। यात्रा में श्रद्धालुगण ढोल और बैंडबाजों की धुन पर रंग और अबीर से होली खेलते हुए चल रहे थे।
शोभायात्रा दिल्ली रोड, रेलवे रोड चौपला से होते हुए बागपत गेट स्थित प्राचीन शिव मंदिर पहुंचे। पुजारी पंडित सुरेश चंद शर्मा और रोशन पंडित ने मूर्ति पूजन कराया। मुख्य यजमान सुरेश चंद्र रहे। मंचल एंड पार्टी ने श्रीगणेश के भजनों का गुणगान किया। मुख्य संयोजक अभिषेक अग्रवाल, प्रधान सतीश राजपूत, संरक्षक राजपाल लोधी, डॉ. अश्वनी शर्मा, राहुल अग्रवाल, दीपक शर्मा, संजय कुमार, अंकित गुप्ता, अशोक शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, दिल्ली रोड स्थित देवलोक कॉलोनी मंदिर से भी श्रीगणेश शोभायात्रा निकाली गई। पंडित अरविंद पाठक ने श्रीगणेश की पूजा अर्चना कराई। मुख्य यजमान रामअवतार रस्तोगी और राजबाला रहे। श्रद्धालुओं ने भजनों पर जमकर नृत्य किया। शोभायात्रा में अबीर गुलाल से होली खेली गई। जगह-जगह महिलाओं ने नारियल से पूजा अर्चना करते हुए शोभायात्रा का स्वागत किया। सतीश गुप्ता, मनीष प्रजापति, राजेश शर्मा, शिव कुमार शर्मा, वेदप्रकाश गुप्ता आदि रहे।