फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   GAIL Gas Inaugurates 11th DRS at Medical College

Meerut News: गेल गैस ने मेडिकल कॉलेज में 11 वें डीआरएस का उद्घाटन किया

Thu, 09 Apr 2026 02:47 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
GAIL Gas Inaugurates 11th DRS at Medical College
मेरठ। गेल गैस लिमिटेड मेरठ ने बुधवार को अपने ग्यारहवें डिस्ट्रिक्ट रेगुलेटरी सिस्टम (डीआरएस) का उद्घाटन किया। गेल गैस मेरठ के महाप्रबंधक विनय कुमार और मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य आरसी गुप्ता ने इसे शुरू किया। यह डीआरएस मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थापित किया गया है। एलपीजी आपूर्ति की कमी के कारण पीएनजी कनेक्शन तेजी से दिए जा रहे हैं। यह पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस रेगुलेटरी बोर्ड के पीएनजी ड्राइव 2.0 अभियान का हिस्सा है। मेडिकल कॉलेज परिसर में कैंटीनों, हॉस्टलों और कर्मचारी आवासों में भी प्राकृतिक गैस पहुंचेगी। गढ़ रोड की द्वारिका टावर, भोपाल विहार, अजंता काॅलोनी, तक्षशिला काॅलोनी, प्रेम प्रयाग काॅलोनी, मोती प्रयाग काॅलोनी, सोमदत्त विहार, मित्रलोक काॅलोनी, लक्ष्मी विहार काॅलोनी, जाग्रति विहार क्षेत्र में प्राकृतिक गैस की निर्बाध आपूर्ति होगी। विनय कुमार ने बताया कि डीआरएस के जरिए गैस के हाई प्रेशर को लॉ प्रेशर में बदला जाता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed