फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Future in darkness... One school closed, children made to broom in another

Meerut News: अंधकार में भविष्य... एक स्कूल बंद, दूसरे में बच्चों से लगवाई झाड़ू

Wed, 25 Sep 2024 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Sep 2024 06:00 AM IST
विज्ञापन
Future in darkness... One school closed, children made to broom in another
कंकरखेड़ा में हाईवे पर कार की खिड़की पर बैठे युवक।
हस्तिनापुर/कंकरखेड़ा। जिले के दो प्राथमिक विद्यालयों के बच्चों का भविष्य अंधकार में है। हस्तिनापुर विकासखंड क्षेत्र के दबखेड़ी गांव का प्राथमिक विद्यालय तीन दिन से बंद है और पावलीखास के प्राइमरी स्कूल में बच्चों से झाड़ू लगवाई जा रही है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने से हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि शिक्षक समय से नहीं आते हैं और कभी भी स्कूल बंद कर देते हैं।
विज्ञापन

दबखेड़ी गांव के प्राइमरी स्कूल में 11 बच्चे पंजीकृत हैं और दो शिक्षक हैं। ग्रामीण मक्खन सिंह ने बताया कि पिछले तीन दिनों से शिक्षक स्कूल में नहीं आ रहे हैं। बच्चे गेट पर खड़े रहते हैं, लेकिन शिक्षकों के न आने पर घर लौट जाते हैं। स्कूल में एक प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक तैनात हैं। बताया जा रहा है कि सहायक अध्यापक पिछले तीन दिनों से प्रशिक्षण पर हैं और प्रधानाध्यापक बिना सूचना दिए लापता हैं। छात्र-छात्राओं का आरोप है कि स्कूल की सफाई और झाड़ू लगाने का काम भी उन्हें ही करना पड़ता है। खंड शिक्षा अधिकारी कमल राज ने बताया कि ग्रामीणों की शिकायत पर स्कूल का निरीक्षण किया गया था। प्रधानाध्यापक और शिक्षक अनुपस्थित थे। इसकी रिपोर्ट कार्रवाई के लिए उच्च अधिकारियों को भेजी गई है।
विज्ञापन


दीवार से बच्चे गिर जाएं तो कौन होगा जिम्मेदार
पावलीखास गांव के स्कूल में 80 बच्चे पढ़ते हैं और छह शिक्षक तैनात हैं। मंगलवार को छात्र स्कूल की छत पर झाड़ू लगा रहे थे। झाड़ू लगाने का वीडियो एक ग्रामीण ने मोबाइल में कैद कर लिया। वीडियो कुछ ही देर में सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। स्कूल के पास से ही हाईटेंशन लाइन जा रही है। ग्रामीणों ने स्कूल छत पर छात्रों द्वारा लगाई जा रही झाड़ू का विरोध किया। ग्रामीणों ने कहा कि अगर कोई बच्चा छत से गिर जाता तो गंभीर रूप से चोटिल हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन





वायरल वीडियो की जानकारी नहीं है। मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। बच्चों ने छत पर झाड़ू क्यों लगाई, इसका भी कारण पता किया जाएगा। दबखेड़ी का प्राथमिक विद्यालय तीन दिनों से बंद है, यह गंभीर मामला है। जांच के बाद प्रधानाध्यापक पर कार्रवाई की जाएगी। - आशा चौधरी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मेरठ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed