{"_id":"5faaa0d88ebc3e1a225724b8","slug":"fury-over-indecency-from-gram-panchayat-secretary-in-bijnor","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजनौर: ग्राम पंचायत सेक्रेट्री से अभद्रता पर रोष, प्रभारी बीडीओ के नेतृत्व में सीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजनौर: ग्राम पंचायत सेक्रेट्री से अभद्रता पर रोष, प्रभारी बीडीओ के नेतृत्व में सीओ से मिला प्रतिनिधिमंडल
Tue, 10 Nov 2020 08:01 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बिजनौर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Tue, 10 Nov 2020 08:01 PM IST
विज्ञापन
bijnor news
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बिजनौर में भागूवाला ग्राम पंचायत की ग्राम पंचायत सेक्रेट्री को धमकी देने से ब्लॉक अधिकारियों और ग्राम अधिकारियों में रोष है। प्रभारी बीडीओ के नेतृत्व में पंचायत सेक्रेट्री ब्लॉक कर्मचारियों और ग्राम प्रधानों ने सीओ से मिलकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
प्रभारी बीडीओ रूपचंद, एडीओ पंचायत ऋषि कुमार, एडीओ समाज कल्याण जसवंत सिंह, सहकारी बैंक उपाध्यक्ष संदीप तोमर, प्रधानपति नितेश त्यागी, मो.जाकिर, लोकेंद्र सिंह, सागर सिंह, सुभाष कुमार, नरेंद्र सिंह, अब्दुल हई, नौबहार सिंह, हेमेंद्र, लोकेंद्र के नेतृत्व में ग्राम पंचायत सेक्रेट्री गौसिया अंसारी की ओर से सीओ प्रवीण कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन
ग्राम पंचायत सेक्रेट्री गौसिया अंसारी की ओर से प्रतिनिधिमंडल ने सीओ को भागूवाला निवासी शमीम अहमद द्वारा नौ नवंबर को ब्लॉक कार्यालय में आकर निर्माण ठेकेदारों से पैसे दिलाने का दबाव बनाते हुए ब्लॉक अधिकारियों के सामने अभद्रता करने की सीओ को जानकारी दी।
विज्ञापन
गौसिया अंसारी ने बताया कि कई महीनों से आरोपी उसे फोन पर तरह-तरह से प्रताड़ित कर धमकी भरे शब्दों में पैसे की मांग कर रहा है। सीओ ने ब्लॉक की महिला कर्मचारी के साथ अभद्रता के मामले को गंभीरता से लेते हुए मंडावली पुलिस को तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए।
नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।
शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें
https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/